close
LIVE UPDATE

खूंटी में महिला हत्याकांड: लिव इन रिलेशन का मां ने किया विरोध तो प्रेमी ने प्रेमिका के मां की धारदार हथियार से कर दी हत्या हत्या

खूंटी बिरंग देवी हत्याकांड: 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Khunti Crime News :बिरंग देवी हत्याकांड में सोमा मुंडा उर्फ देव मुंडा गिरफ्तार, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में 36 वर्षीय बिरंग देवी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सायको थाना क्षेत्र के कोटना टोला डुबु गांव में हुई इस वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जब लिव इन में रह रही बेटी का मां ने विरोध किया तो दोनों अलग हो गए। मालूम हो कि आरोपी सोमा मुंडा पहले से ही शादीशुदा है। सोमा मुंडा की ये बात नागवार गुजरी और बदले के तौर पर  प्रेमिका के माँ की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमा मुंडा उर्फ देव मुंडा (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र के साबराय मुंडा टोली का रहने वाला बताया गया है।
यह मामला 23 अक्टूबर 2026 की रात का है। मृतका बिरंग देवी, जिनकी उम्र 36 वर्ष बताई गई है, की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा और सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय सहित पुलिसकर्मियों ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के करीब 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया खून लगा टांगी और खून लगा गमछा बरामद किया है। मामले में सायको थाना कांड संख्या 17/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेम संबंध के विवाद की भी चर्चा

घटना को लेकर सामने आई शुरुआती खबरों में मृतका की बेटी और आरोपी के बीच प्रेम संबंध तथा पारिवारिक विवाद की बात कही गई थी। हालांकि, पुलिस की ओर से उपलब्ध जानकारी में हत्या के पीछे के कारणों का पूरा विवरण स्पष्ट नहीं किया गया है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *