close
LIVE UPDATE

Jharkhand Health News: स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन-भत्तों के लिए सरकार ने जारी कर दी राशि, देखिये किन-किन जिलों को मिली कितनी राशि

Jharkhand Health News: Government releases funds for health workers' salaries and allowances; see how much each district received.

रांची। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने वेतन-भत्तों के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी है। अलग-अलग जिलों के लिए ये अलग-अलग राशि जारी की गयी है। झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में केंद्र प्रायोजित इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस योजना (Infrastructure Maintenance Scheme) के तहत 36 करोड़ 23 लाख 10 हजार रुपये जारी किए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी यह राशि राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन और भत्तों के भुगतान के लिए खर्च की जाएगी।यह योजना 60:40 के अनुपात पर आधारित है, जिसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

26 कार्यालयों को मिला बजट

सरकार ने यह राशि राज्य के 26 कार्यालयों को आवंटित की है। इनमें देवघर को सबसे अधिक 7.11 करोड़ रुपये, गोड्डा को 6.54 करोड़ रुपये और रांची सिविल सर्जन कार्यालय को 4.19 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।इसके अलावा जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, दुमका, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग समेत अन्य जिलों को भी आवश्यकता के अनुसार राशि दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

 

केवल स्वीकृत पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा वेतन

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस राशि से केवल स्वीकृत पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन और भत्तों का भुगतान किया जाएगा। किसी भी अवैध या अनियमित नियुक्ति वाले कर्मचारी को इस मद से भुगतान नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) की होगी।

 

 

उपयोगिता प्रमाण पत्र देना होगा अनिवार्य

विभाग ने निर्देश दिया है कि खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (Utilization Certificate) समय पर महालेखाकार और स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। इससे स्वास्थ्य संस्थानों में वेतन भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जा सकेगा और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में सुधार होगा।

 

जिलेवार आवंटित राशि

जिला/कार्यालय आवंटित राशि

देवघर 7.11 करोड़

गोड्डा 6.54 करोड़

रांची (सिविल सर्जन) 4.19 करोड़

जामताड़ा 2.60 करोड़

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) 2.41 करोड़

चतरा 1.62 करोड़

दुमका 1.44 करोड़

गिरिडीह 1.41 करोड़

धनबाद 1.18 करोड़

पूर्वी सिंहभूम 1.12 करोड़

सरायकेला-खरसावां 95.80 लाख

हजारीबाग (प्रशिक्षण केंद्र) 93.01 लाख

हजारीबाग (सीएस) 70 लाख

गुमला 60.58 लाख

बोकारो 60.34 लाख

लोहरदगा 47.33 लाख

लातेहार 40.34 लाख

सिमडेगा 39.37 लाख

साहिबगंज 37.56 लाख

रामगढ़ 36 लाख

गढ़वा 22 लाख

खूंटी 20.03 लाख

पाकुड़ 14.36 लाख

रांची (निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं) 14 लाख

पलामू 5.99 लाख

कोडरमा 1.89 लाख

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *