बड़ी खबर: JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने स्वीकार किए; सोमवार की पूछताछ से पहले बड़ा घटनाक्रम
Big News: Three JPSC members resign; Governor accepts resignations; major development ahead of Monday's questioning.

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आ रही है। सोमवार को होने वाली पूछताछ से पहले JPSC के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार के अनुशंसा के आलोक में झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा एवं डॉ. जमाल अहमद द्वारा अपने पद से दिए गए त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है।
आपको बता दें कि JPSC के चेयरमैन का पहले ही इस्तीफा लिया जा चुका है। अब तीन सदस्यों से भी इस्तीफा मांग लिया गया है। बता दें कि जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाओं के संचालन में बड़े पैमाने पर धांधली, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और अयोग्य अभ्यर्थियों को पास कराने के आरोपों की जांच सीआईडी कर रही है। इसी सिलसिले में सीआईडी ने आयोग की इन तीनों सदस्यों डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए समन भेजा था।
14वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत कई परीक्षाएं जांच के घेरे में
JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाओं के संचालन में कथित धांधली, OMR शीट में छेड़छाड़ और अयोग्य अभ्यर्थियों को पास कराने जैसे आरोपों की जांच CID कर रही है।
इसी जांच के सिलसिले में CID ने आयोग के इन तीनों सदस्यों को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए समन भेजा था। जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया, कथित अनियमितताओं और आयोग के स्तर पर लिए गए फैसलों से जुड़े पहलुओं पर जानकारी जुटा रही है।
अब तीनों सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार किए जाने के बाद जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और पूछताछ में क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सबकी नजर है।
खबरें अपडेट हो रही है… पेज रिफ्रेश करते रहें…











