झारखंड में छुट्टियां ही छुट्टियां : इस बार दिवाली और छठ पर लंबी छुट्टियां, स्कूलों में 9 दिन तो कॉलेजों में 12 दिन का अवकाश घोषित, जानिये कब से बंद होंगे स्कूल
झारखंड में दिवाली और छठ महापर्व पर स्कूलों में 9 दिन और कॉलेजों में 12 दिन की छुट्टियों की जानकारी सामने आई है। जानिए स्कूल कब से बंद होंगे और कब खुलेंगे।

School Holiday News: दीपावली और महापर्व छठ पर इस बार बंपर छुट्टियां मिलने वाली है। दिपावली और छठ की तैयारी के बीच कई लोग अपने गृह क्षेत्र भी जाने की तैयारी कर रहे हैं। लिहाजा अभिभावक अपने बच्चों के स्कूलों मिलने वाली छुट्टियों की जानकारी भी जुटा रहे हैं। इस वर्ष त्योहारों के मद्देनजर विद्यार्थियों को लंबी छुट्टियां मिलने जा रही हैं।
जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) और उससे संबद्ध कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है, जिससे छात्रों और उनके परिवारों को त्योहार की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
स्कूलों में 9 दिनों तक का अवकाश
इस बार कई स्कूलों ने दीपावली और छठ महापर्व के बीच लगातार छुट्टियां देने का निर्णय लिया है। अधिकांश निजी स्कूलों में 7 या 8 नवंबर से अवकाश शुरू हो जाएगा, जो 16 से 18 नवंबर तक जारी रहेगा।
छुट्टियों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
- सरकारी स्कूल: 8, 9, 11 और 16 नवंबर
- राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर: 6 से 17 नवंबर
- किड्जी गार्डन, झरिया: 7 से 16 नवंबर
- क्रेडो वर्ल्ड स्कूल: 6 से 16 नवंबर
- डॉ. जे.के. सिन्हा मेमोरियल आईएसएल: 7 से 17 नवंबर
- ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, गोविंदपुर: 7 से 16 नवंबर
- गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बैंक मोड़: 9 से 16 नवंबर
- क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर: 8 से 16 नवंबर
- केंद्रीय विद्यालय: 8, 9 और 11 नवंबर
- कार्मेल स्कूल, धनबाद: 8 से 16 नवंबर
- डी नोबिली स्कूल, सीएमआरआई: 8 से 16 नवंबर
- डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल: 6 से 18 नवंबर
- डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर: 8 से 16 नवंबर
- सरस्वती विद्या मंदिर, भूली: 7 से 17 नवंबर
- श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम, सरायढेला: 7 से 16 नवंबर
बीबीएमकेयू और कॉलेजों में 12 दिनों की छुट्टी
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद और उससे संबद्ध कॉलेजों में 7 नवंबर से 18 नवंबर तक कुल 12 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है। इस लंबी अवधि के दौरान विश्वविद्यालय और कॉलेजों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि, परीक्षा या अन्य विशेष कार्यों के संबंध में विद्यार्थियों को अपने संबंधित संस्थानों की आधिकारिक सूचना देखने की सलाह दी गई है।
त्योहारों को लेकर परिवारों में उत्साह
दीपावली जहां रोशनी और उल्लास का पर्व है, वहीं छठ महापर्व झारखंड का सबसे बड़ा लोक आस्था का महापर्व है, जिसमें सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना की जाती है। लगातार छुट्टियां मिलने से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को घर की साफ-सफाई, खरीदारी और पूजा-पाठ की तैयारियों में खासी सुविधा होगी।












