दीपावली से पहले हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा: सभी के खाते में भेजे गए पैसे, देखें किसे कितनी मिली राशि
A major gift from the Hemant government ahead of Diwali: Funds transferred to everyone's accounts; here’s how to check your account.

Ranchi: Jharkhand सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को माह अक्टूबर एवं माह नवम्बर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना अंतर्गत जिले के कुल 2,55,534 लाभुकों को दोनों माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। योजना के तहत कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये की राशि DBT के माध्यम से लाभुकों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है।

🌟प्रखंडवार एवं शहरी क्षेत्रवार पेंशन लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है :-🌟
अनगड़ा – 10,311
अरगोड़ा शहरी – 9,368
बरगाईं शहरी – 5,188
बेड़ो – 14,142
बुंडू – 9,034
बुंडू नगर पंचायत – 2,753
बुढ़मू – 11,055
चान्हो – 12,461
हेहल शहरी – 7,541
इटकी – 5,568
कांके – 17,027
कांके शहरी – 340
खलारी – 5,214
लापुंग – 7,164
मांडर – 16,115
नगड़ी – 8,259
नगड़ी शहरी – 6,800
नामकुम – 10,136
नामकुम शहरी – 5,733
ओरमांझी – 8,157
राहे – 9,189
रांची टाउन शहरी – 13,099
रातू – 10,756
सिल्ली – 15,683
सोनाहातू – 13,752
तमाड़ – 20,689
सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य पात्र वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं तथा दिव्यांगजनों सहित अन्य निर्धारित श्रेणियों के लाभुकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
जिला प्रशासन द्वारा पेंशन योजनाओं के प्रभावी
क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कोई भी योग्य लाभुक सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे। जिन लाभुकों के बैंक खाते में अभी तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है।












