अभी-अभी झारखंड बैंक डकैती: धनतेरस के पहले यूको बैंक में भीषण डकैती, हथियारबंद डकैतों ने मचाया कोहराम, कैश व जेवरात लूटे जाने की खबर
Bank robbery in Jharkhand: Major heist at UCO Bank just before Dhanteras; armed robbers created havoc, with reports of cash and jewelry being looted.

धनवार। दिवाली से पहले धनवार में बैंक डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, धनवार स्थित यूको बैंक में अज्ञात डकैतों ने धावा बोलकर लाखों रुपये और जेवरात लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बैंक में डकैती से मचा हड़कंप
शुरुआती जानकारी के अनुसार, डकैतों ने बैंक में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लाखों रुपये की नकदी के साथ जेवरात भी लूटकर ले गए हैं। हालांकि, कितनी रकम और कितने जेवरात की लूट हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक में हुई वारदात से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। फिलहाल डकैती में शामिल आरोपियों की संख्या, वारदात को अंजाम देने के तरीके और लूटी गई कुल संपत्ति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
बैंक प्रबंधन और पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही लूट की वास्तविक रकम और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।












