close
LIVE UPDATE

झारखंड-स्वास्थ्यकर्मी होंगे नियमित: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्वास्थ्यकर्मी होंगे परमानेंट, कहा, अनुबंधित कर्मचारियों के नियमितीकरण से इनकार नहीं कर सकती सरकार

झारखंड हाईकोर्ट ने अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने सभी कर्मचारियों को प्रारंभिक नियुक्ति तिथि से नियमित करने का आदेश दिया।

रांची। स्वास्थ्य विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। हाईकोर्ट ने अनुबंधित कर्मचारियों के नियमितिकरण का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद वर्षों से सरकारी विभागों में सेवा देने के बावजूद नियमितीकरण की बाट जोह रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल गयी है। हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 51 मल्टीपर्पस वर्कर्स (MPW) की सेवा नियमित करने का आदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं, अदालत ने स्पष्ट किया है कि इन कर्मचारियों को उनकी प्रारंभिक नियुक्ति की तारीख से नियमितीकरण के सभी परिणामी लाभ भी दिए जाएं। इसी के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 35 वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे एक कर्मचारी को भी नियमित करने का निर्देश दिया गया है।

51 मल्टीपर्पस वर्कर्स को नियमित करने का आदेश
हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में गुरुवार को एस. लोहरा एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई हुई। मामला स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से काम कर रहे 51 एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों की सेवा नियमित करने से जुड़ा था। अदालत ने सुनवाई के बाद राज्य सरकार को सभी याचिकाकर्ताओं की सेवा नियमित करने और उससे जुड़े सभी लाभ देने का निर्देश दिया।कोर्ट ने यह भी कहा कि कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ और अन्य सुविधाओं की गणना उनकी प्रारंभिक नियुक्ति की तारीख से की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुबंध पर नियुक्ति का हवाला देकर नियमितीकरण से इनकार नहीं कर सकती सरकार
मामले की पृष्ठभूमि वर्ष 2008 से जुड़ी है। उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को मलेरिया प्रभावित राज्य घोषित किया था। इसके बाद वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और काउंसलिंग के माध्यम से एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों की अनुबंध पर नियुक्ति की गई थी।

वर्ष 2010 से 2014 के बीच केंद्र सरकार ने कई बार राज्य को इन पदों पर नियमित नियुक्ति करने के लिए पत्र भेजे, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते सितंबर 2014 से 2016-18 के बीच कर्मचारियों को काम से बाहर रहना पड़ा। बाद में राज्य सरकार ने 2150 पद सृजित कर उनकी दोबारा नियुक्ति की।कर्मचारियों ने इसी आधार पर प्रारंभिक नियुक्ति की तारीख से सेवा नियमित करने की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार की दलील कोर्ट ने नहीं मानी
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने दलील दी कि कर्मचारियों की नियुक्ति अनुबंध पर हुई थी और उन्होंने नियमितीकरण का दावा नहीं करने संबंधी शपथ पत्र भी दिया था।हालांकि, अदालत ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य एक आदर्श नियोक्ता है। वह कर्मचारियों की मजबूरी और कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर उन पर अन्यायपूर्ण शर्तें नहीं थोप सकता।

अदालत ने माना कि इन कर्मचारियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया और विधिवत विज्ञापन के माध्यम से हुआ था। वे वर्षों से स्थायी प्रकृति का काम कर रहे थे और कोरोना महामारी के दौरान भी अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवाएं दी थीं।

कोर्ट ने 2014 से 2016 के बीच आए सेवा अंतराल को भी कर्मचारियों की गलती नहीं, बल्कि सरकार की प्रशासनिक देरी का परिणाम माना। इसे कृत्रिम सेवा विराम बताते हुए कहा कि इसके आधार पर कर्मचारियों को नियमितीकरण के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *