close
LIVE UPDATE

बिहार में बड़ा रेल हादसा: सीमेंट लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे बेपटरी, राजधानी समेत 14 ट्रेनें जमालपुर-मुंगेर के रास्ते डायवर्ट, चेक करे ट्रेन की स्थिति

जमालपुर/मुंगेर: 28 दिसंबर 2025 पूर्व रेलवे के आसनसोल रेलमंडल अंतर्गत जसीडीह-झाझा रेलमार्ग पर एक बड़े रेल हादसे के कारण परिचालन पूरी तरह चरमरा गया है। यहां सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात ठप हो गया है।

​इस दुर्घटना के कारण हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। रेलवे प्रशासन को आनन-फानन में कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि लंबी दूरी की 14 महत्वपूर्ण ट्रेनों को जमालपुर और मुंगेर के रास्ते डायवर्ट (मार्ग परिवर्तित) कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

​जमालपुर के रास्ते गुजरीं राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनें

​हादसे के बाद रूट बदलने के कारण जमालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का तांता लगा रहा। रविवार को नई दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन की कई प्रमुख ट्रेनें जमालपुर जंक्शन से होकर गुजरीं। डायवर्ट की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:

  • 12306 नई दिल्ली-हावड़ा कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस: सुबह 03:49 बजे
  • 13186 जयनगर-सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस: सुबह 06:15 बजे
  • 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस: सुबह 06:40 बजे
  • 22214 पटना-शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस: सुबह 07:36 बजे
  • 12352 राजेंद्र नगर टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस: सुबह 09:23 बजे
  • 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस: सुबह 10:31 बजे
  • 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल: सुबह 10:34 बजे
  • 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल: सुबह 11:14 बजे
  • 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस: दोपहर 12:40 बजे
  • 12318 कोलकाता टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस: दोपहर 02:20 बजे
  • 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस: दोपहर 02:49 बजे
  • 13165 कोलकाता टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्सप्रेस: दोपहर 03:35 बजे

​मुंगेर स्टेशन से डायवर्ट हुईं ये ट्रेनें

​भीड़ को नियंत्रित करने और परिचालन सुचारू रखने के लिए कुछ ट्रेनों को मुंगेर स्टेशन के रास्ते भी चलाया गया:

  • 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस
  • 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस

​दोहरी मार: हादसे के साथ कोहरे ने भी बढ़ाई मुश्किलें

​यात्रियों के लिए रविवार का दिन बेहद कष्टकारी रहा। एक तरफ जहां मालगाड़ी बेपटरी होने से रूट डायवर्ट था, वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे और धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। जमालपुर पहुंचने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही थीं:

  • 12368 आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस: लगभग 12 घंटे विलंब
  • 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल: लगभग 8 घंटे विलंब
  • 15744 भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस: लगभग 6 घंटे विलंब
  • 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस: लगभग 4 घंटे विलंब
  • 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस: लगभग 3 घंटे विलंब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *