Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: 4500 पदों पर भर्ती, 22 जून तक करें आवेदन
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी। 4500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू। जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि।

Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Central Bank of India ने अपरेंटिस भर्ती 2026 का आफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 4500 अपरेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत 12 माह की प्रशिक्षण अवधि के लिए आयोजित की जा रही है। स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश का यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 12 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
- ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
- परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी
- कुल रिक्तियां
- पद का नाम: Apprentice
- कुल पद: 4500
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए। स्नातक की डिग्री 01 जनवरी 2021 या उसके बाद प्राप्त की गई हो। आवेदन से पहले अभ्यर्थी का NATS Portal पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- आयु की गणना 31 मई 2025 के आधार पर की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे:
1. ऑनलाइन परीक्षा
परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- Quantitative Aptitude
- Logical Reasoning
- Computer Knowledge
- English Language
- Basic Banking Products & Services
- परीक्षा अवधि: 60 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: नहीं
2. स्थानीय भाषा परीक्षा
उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक होगा, जहां के लिए आवेदन किया गया है।

3. दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण
ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- श्रेणी शुल्क
PwBD ₹400 + GST
SC/ST/महिला ₹600 + GST
अन्य वर्ग ₹800 + GST
नोट: आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
बैंकिंग करियर का बेहतरीन मौका
4500 पदों पर निकली यह भर्ती हाल के वर्षों की सबसे बड़ी बैंक अपरेंटिस भर्तियों में से एक है। बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने और भविष्य की बैंकिंग नौकरियों के लिए मजबूत आधार बनाने का यह अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।








