close
LIVE UPDATE

Darbhanga BDO Wife Death Case: BDO की गर्लफ्रेंड दरोगा भी अरेस्ट, पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, दो मोबाइल से खुलेगा मौत का राज

दरभंगा के जाले BDO मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने बीडीओ की कथित गर्लफ्रेंड और महिला दरोगा अनु कुमारी को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया है।

Lady SI Arrest। BDO की पत्नी की मौत मामले में बड़ा टर्न आया है। बीडीओ की दारोगा गर्लफ्रेंड को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दावा है कि महिला दारोगा ने भी इस घटनाक्रम पर से परदा उठाया है। दरअसल बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब पुलिस ने बीडीओ की कथित गर्लफ्रेंड और बेगूसराय पुलिस में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अनु (अन्नू) कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सीतामढ़ी से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना लाया गया।

BDO के बाद अब महिला दरोगा भी जांच के घेरे में
विशेष जांच टीम (SIT) की जांच के दौरान बीडीओ मनोज कुमार और महिला दरोगा अनु कुमारी के बीच कथित प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनु कुमारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

BDO से पूछताछ, दो मोबाइल जब्त
पुलिस ने बीडीओ मनोज कुमार को हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की थी। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पूछताछ के दौरान बीडीओ ने पत्नी की मौत को आत्महत्या बताया, लेकिन पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को बीडीओ के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत भी मिले हैं।

दहेज और प्रेम संबंध का आरोप
मृतका अमृता कुमारी के भाई राजकुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उनकी बहन को 10 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीडीओ का महिला दरोगा से प्रेम संबंध था और इसी वजह से उनकी बहन की हत्या की गई।

मोबाइल की जांच से खुलेंगे कई राज
पुलिस अब महिला दरोगा के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराएगी। चैट, कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी ताकि दोनों के संबंधों और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।उधर, पुलिस मृतका अमृता कुमारी के गायब मोबाइल फोन की भी तलाश कर रही है। परिजनों का दावा है कि उसी मोबाइल में प्रताड़ना और पूरे मामले से जुड़े अहम सबूत मौजूद हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। इनमें बीडीओ मनोज कुमार की मां, भाई और बहन भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
______________
SEO Title
Darbhanga BDO Wife Death Case: BDO की गर्लफ्रेंड महिला दरोगा गिरफ्तार, पत्नी की मौत मामले में जांच तेज
URL
darbhanga-bdo-wife-death-case-lady-si-arrested-bihar
Focus Keyword
Darbhanga BDO Wife Death Case
Meta Description

Tags

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *