बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा: खराब मौसम के बीच हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट सहित सभी हवाई यात्रियों की मौत, इलाके में सर्च आपरेशन जारी

Big Breaking News : एक बड़े हेलीकाप्टर हादसे की खबर आ रही है। खराब मौसम के बीच एक हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। हादसे के वक्त हेलीकाप्टर में छह लोग सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से देहरादून एक हेलिकॉप्टर जा रहा था। ये चौपर शुक्रवार को क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी।
Chamoli, Uttarakhand | At 14:21 hrs, information was received from the SDM Joshimath regarding the crash landing of a helicopter above Chai village in the Joshimath area. In this regard, UCADA officials stated that the location of a Trans Bharat helicopter, which was flying from Badrinath to Sahastradhara, is showing near the Army Camp above Chai village. There are 05 passengers and 01 pilot on board. Complete details regarding the crash or crash landing are not yet available: Sub-Inspector Manohar Kanyal, Joshimath Post
— ANI (@ANI) October 30, 2026
बताया जा रहा है कि जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई। सेना और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।
उत्तराखंड से बड़ी खबर :-
बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास क्रैश हुआ, पायलट समेत छह यात्री थे सवार, सेना की यूनिट ने DM चमोली को दी सूचना, खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा, पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका। https://t.co/qlTymNCm9z— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) October 30, 2026
हालांकि जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक हेलीकॉप्टर क्रैश में सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे के सूचना वाले इलाके में घने बादल छाए हुए है साथ ही लगातार भारी बारिश भी हो रही है. यही कारण है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में टीमों को हेलिकॉप्टर की लोकेशन तलाशने में परेशानी हो रही है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। फिलहाल टीमें बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच के इलाके में खोज अभियान चला रही हैं. सर्च ऑपरेशन में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं लेकिन खराब मौसम के चलते अब तक कोई पता नहीं लगा है.
कुल 6 लोग थे मौजूद
मिली जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे. जिनकी पहचान यात्री चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व के रूप में हुई है वहीं इसके अलावा हेलिकॉप्टर में पायलट हिंमांशु के भी मौजूद थे

सीएम धामी ने जताया शोक
इधर हेलीकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर कहा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।











