close
LIVE UPDATE

अनुष्का यादव बनी मां, ट्रीटमेंट पर्चे में तेजप्रताप यादव का नाम, मचा बवाव, उधर तेजप्रताप ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, मुझे कोई मतलब नहीं…

Anushka Yadav becomes a mother, Tej Pratap Yadav's name appears on the treatment prescription, causing uproar. Meanwhile, Tej Pratap held a press conference and said, "I don't care..."

अनुष्का यादव की डिलीवरी और नवजात बेटी के पिता को लेकर लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव के इनकार के बाद सियासी और सामाजिक हलकों में विवाद गहरा गया है। जांच में सामने आए मेडिकल दस्तावेज और अस्पताल से जुड़ी जानकारियों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है।
________________________________________
Tejpratap Yadav And Anushka Yadav : 8 फरवरी को सामने आई एक खबर ने बिहार की राजनीति और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी। खबर यह है कि अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है। खबर के सामने आते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज बयान दिया। तेजप्रताप यादव ने साफ तौर पर इस बच्ची का पिता होने से इनकार करते हुए कहा कि अनुष्का यादव से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इस पूरे मामले को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए आरोप लगाया कि बच्चा किसी और का है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के भाई आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यह बच्चा आकाश भाटी का है, मुझे बेवजह बदनाम किया जा रहा है।” तेजप्रताप के इस बयान के बाद मामला राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप और जांच के दायरे में आ गया।

जांच के दौरान सामने आया कि अनुष्का यादव की डिलीवरी पटना के कंकड़बाग स्थित बोधी हॉस्पिटल में हुई है। अस्पताल के किसी भी कर्मचारी ने इस हाई-प्रोफाइल केस पर खुलकर बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि, जांच में एक अहम मेडिकल पर्चा सामने आया, जिसने पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया। यह मेडिकल पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है। पर्चे के अनुसार, 27 वर्षीय अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पर्चे में अनुष्का यादव के पति के रूप में तेजप्रताप यादव का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है।डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन में अनुष्का यादव की बीपी, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज से जुड़ी तमाम जानकारियां दर्ज हैं। दस्तावेज की पुष्टि के लिए वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल से भी संपर्क किया। अस्पताल के रिसेप्शन ने यह कन्फर्म किया कि अनुष्का यादव का इलाज वहां चल रहा था, हालांकि उन्होंने मामले के अन्य पहलुओं पर टिप्पणी करने से बचना ही उचित समझा।

जांच के दौरान तेजप्रताप यादव और डॉक्टर ऋतु राज की कुछ तस्वीरें भी मिली हैं, जो इस पूरे मामले को और मजबूती देती नजर आती हैं। इन तस्वीरों और दस्तावेजों के सामने आने के बाद तेजप्रताप यादव के दावों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच, एक अखबार से बातचीत में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि वह बहन की डिलीवरी से जुड़ी सभी सच्चाइयों और बच्ची के नाम का खुलासा जल्द ही सार्वजनिक रूप से करेंगे।

आकाश यादव ने तेजप्रताप यादव को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी बहन का नाम गलत तरीके से दूसरे लोगों से जोड़कर उसका चरित्र हनन किया गया है। इसके लिए वे कानूनी रास्ता अपनाएंगे और तेजप्रताप यादव को कोर्ट में जवाब देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *