close
LIVE UPDATE

झारखंड में अब हाथी के बाद भैसे का कहर, दो महिलाओं को पटक-पटक कर ले ली जान, इलाके में मची हड़कंप

After elephants, a buffalo now wreaks havoc in Jharkhand; two women were trampled to death, sparking panic in the region.

लातेहार/21.4.26 । झारखंड में हाथी के बाद अब भैसे भी जानलेवा हो गये हैं। लातेहार में दर्दनाक घटना सामने आयी है। जंगल में महुआ चुनने गई दो महिलाओं की जंगली भैंस के हमले में मौत हो गई। यह हादसा पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत छिपादोहर पश्चिम वन क्षेत्र के गुरीकरम जंगल में हुआ। मृतकों की पहचान सिलमानिया देवी और शांति कुमारी के रूप में हुई है, जो मोरवाई गांव की निवासी थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं रोजमर्रा की तरह महुआ चुनने के लिए जंगल गई थीं। महुआ संग्रह इस क्षेत्र में ग्रामीणों की आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा है, खासकर महिलाओं के लिए। लेकिन इस बार यह काम जानलेवा साबित हुआ। बताया जा रहा है कि जंगल में अचानक जंगली भैंसों का झुंड सामने आ गया और उसने दो महिलाओं पर हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली भैंस ने दोनों महिलाओं को बुरी तरह पटक-पटक कर घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जंगल में मौजूद अन्य महिलाएं किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव पहुंचीं और परिजनों को सूचना दी।

जब देर शाम तक दोनों महिलाएं घर नहीं लौटीं, तो परिजन चिंतित हो उठे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद दोनों महिलाओं के शव गुरीकरम जंगल में मिले। इस दृश्य को देखकर परिजनों में मातम छा गया।घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। ग्राम मुखिया आशीष सिंह चेरो ने बताया कि दोनों महिलाएं महुआ चुनने गई थीं, तभी जंगली भैंस ने हमला कर दिया। उन्होंने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।वहीं, वन विभाग के फॉरेस्टर रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल तत्काल सहायता के रूप में दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है, जबकि शेष मुआवजा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *