Long Weekend Alert: छुट्टी पर बड़ी खुशखबरी, एक छुट्टी से मिलेगी लंबी छुट्टियां, इस महीने मिलेगा लंबा वीकंड, बना लीजिये घूमने का प्लान
Long Weekend June 2026, Muharram Holiday India, June Holiday List 2026, India Long Weekend News, Muharram Date 2026 जून 2026 के अंत में मुहर्रम के कारण 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड। जानें छुट्टी की तारीख, किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल और ऑफिस।

Long Weekend June 2026। शिक्षकों व कर्मचारियों की फिर से मौज होने वाली है। इस महीने लंबा वीकंड मिलने जा रहा है। जून 2026 के आखिरी सप्ताह में देश के कई राज्यों में छात्रों, शिक्षकों और नौकरीपेशा लोगों को लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिलने जा रही है।मुहर्रम (आशूरा) के अवसर पर 26 जून को घोषित राजपत्रित अवकाश के कारण शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर लंबा वीकेंड बन रहा है।
मुहर्रम की तारीख को लेकर खत्म हुआ भ्रम
इस वर्ष मुहर्रम की छुट्टी को लेकर शुरुआती दिनों में असमंजस की स्थिति थी कि यह 25 जून को होगी या 26 जून को। लेकिन, चांद के दीदार और इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार अब यह स्पष्ट हो गया है कि मुहर्रम की 10वीं तारीख (आशूरा) 26 जून 2026 को मनाई जाएगी।
कई राज्यों ने बदली छुट्टी की तारीख
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में पहले 25 जून को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 26 जून कर दिया गया।वहीं उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में पहले से ही 26 जून को राजपत्रित अवकाश घोषित था।यह छुट्टी ऐसे समय में आ रही है जब कई राज्यों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है।छात्रों को पढ़ाई के बीच ब्रेक मिलेगा, वहीं नौकरीपेशा लोगों को लगातार तीन दिन आराम और यात्रा का मौका मिलेगा।
फाइव-डे वर्किंग वालों के लिए खास राहत
जिन संस्थानों में सोमवार से शुक्रवार तक काम होता है, वहां कर्मचारियों को सीधे 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। शुक्रवार को मुहर्रम की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार का नियमित अवकाश रहेगा और कामकाज सोमवार, 29 जून से शुरू होगा।
राज्यों के अनुसार अलग हो सकते हैं नियम
हालांकि सभी राज्यों में छुट्टी का प्रभाव एक जैसा नहीं होगा। कुछ जगहों पर अभी ग्रीष्मकालीन अवकाश जारी है, जबकि कई स्कूल शनिवार को भी खुले रहते हैं।ऐसे में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के अनुसार छुट्टियों का निर्धारण किया जाएगा।लॉन्ग वीकेंड के चलते पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थानों और ट्रैवल सेवाओं में भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।लोग इस मौके का फायदा उठाकर छोटी यात्राओं की योजना बना सकते हैं।







