close
LIVE UPDATE

धनबाद: हैलो! आपका बेटा गैंगरेप में गिरफ्तार हुआ है….पुलिस बनकर पिता को शातिरों ने किया फोन, जानिये फिर क्या हुआ…

Cyber Fraud India, Fake Police Call Scam, Digital Arrest Scam, Voice Clone Fraud, Cyber Crime News साइबर ठगों ने बेटे की गिरफ्तारी का झूठ बोलकर ठगी की कोशिश की। आवाज क्लोन कर परिवार को डराया, लेकिन सूझबूझ से बच गया बड़ा नुकसान।

धनबाद। हैलो! आपका बेटा गैंगरेप में गिरफ्तार हुआ है…साइबर अपराधियों ने ठगी का अब ऐसा फार्मूला निकाला है, कि सुनकर आप भी चौक जायेंगे। धनबाद में एक ऐसे ही परिवार को चूना लगाने का प्लान साइबर ठगों ने तैयार कर लिया था, लेकिन सतर्कता से परिवार ठगी से बच गया। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को फोन किया और उसके बेटे को गंभीर अपराध में करने का झूठा दावा किया। हालांकि, परिवार की सूझबूझ के कारण यह ठगी की कोशिश नाकाम हो गई।

जानकारी के अनुसार सूर्या हाईलैंड सिटी निवासी नीरज पाठक के मोबाइल पर सुबह करीब 9:45 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पूछा कि क्या अंश पाठक उनका बेटा है। पुष्टि मिलने के बाद उसने कहा कि अंश को गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है और वह फिलहाल थाने में मौजूद है।

चकमा देने के लिए इसके बाद ठगों ने एक युवक की आवाज फोन पर सुनाई, जो काफी हद तक उनके बेटे जैसी लग रही थी। वह ‘डैडी-डैडी’ कहकर रो रहा था। अचानक मिली इस जानकारी से नीरज पाठक घबरा गए और स्थिति को समझने की कोशिश करने लगे।

जब ये पूरा वाकया चल रहा था, इसी दौरान नीरज पाठक की पत्नी, जो पुणे में थीं, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए पूरी बातचीत सुन रही थीं। संयोग से उनका बेटा अंश उसी समय उनके साथ ही मौजूद था। इससे उन्हें तुरंत समझ में आ गया कि यह साइबर ठगी का मामला है। उन्होंने तुरंत नीरज पाठक को सूचित किया कि कॉल पूरी तरह फर्जी है।

पत्नी की सूचना मिलते ही नीरज पाठक ने कॉल काट दिया और किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल या पैसे साझा नहीं किए। इस सतर्कता के कारण संभावित आर्थिक नुकसान टल गया।घटना के बाद नीरज पाठक ने साइबर पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के फर्जी कॉल से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को निजी जानकारी या पैसे न दें।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *