close
LIVE UPDATE

Jharkhand Law Officer Recruitment 2026: झारखंड हाईकोर्ट में 61 लॉ ऑफिसर्स की होगी बहाली, 11 अगस्त तक करें आवेदन

झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में 61 लॉ ऑफिसर्स की भर्ती निकाली है। गवर्नमेंट एडवोकेट सहित कई पदों पर 11 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

रांची। झारखंड में लॉ स्टूडेंटस के लिए एक अच्छी खबर है। कानून की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है। झारखंड सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए विभिन्न श्रेणियों में 61 लॉ ऑफिसर्स की नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती ‘झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) रूल्स, 2026’ के तहत की जाएगी।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 11 अगस्त 2026 की शाम तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की पीडीएफ ईमेल के माध्यम से भी भेजनी होगी। विज्ञापन का काफी वक्त से इंतजार किया जा रहा था। संभावित परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गयी है।

जानिये किन पदों पर होगी भर्ती

विधि विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 61 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

  • सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल – 1 पद
  • एडिशनल एडवोकेट जनरल – 3 पद
  • स्टैंडिंग काउंसल – 2 पद
  • गवर्नमेंट प्लीडर – 5 पद
  • गवर्नमेंट एडवोकेट – 40 पद
  • लॉ रिसर्च ऑफिसर – 10 पद

इनमें सबसे अधिक 40 पद गवर्नमेंट एडवोकेट के लिए निर्धारित किए गए हैं।

court 5
court 5

सिर्फ ऑनलाइन होगा आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। इसके अलावा आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों की PDF कॉपी ईमेल lawofficerapt@jharkhandmail.gov.in पर भेजना अनिवार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि व्यक्तिगत रूप से, डाक या कूरियर के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और ऐसे आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे।

11 अगस्त तक मिलेगा मौका

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 (शाम) निर्धारित की गई है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

भर्ती का उद्देश्य

इन लॉ ऑफिसर्स की नियुक्ति झारखंड हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न मामलों की प्रभावी पैरवी करने और कानूनी कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *