Indian Army Internship 2026: इंडियन आर्मी में 75 दिन की इंटर्नशिप, ₹75,000 तक स्टाइपेंड, आवेदन शुरू
Indian Army Internship Programme 2026-27 के लिए आवेदन शुरू। AI, Cyber Security, Quantum Computing समेत कई ट्रेड्स में 75 दिन की इंटर्नशिप, ₹75,000 तक स्टाइपेंड। जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी।

Indian Army Internship 2026: अगर आप इंडियन आर्मी के साथ काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। इंडियन आर्मी ने Indian Army Internship Programme (IAIP) 2026-27 के दूसरे संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस इंटर्नशिप के जरिये आपको भारतीय सेना को करीब से जानने और उनके लिए काम करने का बेहतर अनुभव होगा। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े कई क्षेत्रों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। सफल अभ्यर्थियों को 75 दिनों की इंटर्नशिप के साथ अधिकतम 75,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
इन क्षेत्रों में मिलेगी इंटर्नशिप
इंडियन आर्मी ने 30 से अधिक क्षेत्रों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से—
• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
• क्वांटम कंप्यूटिंग
• साइबर सिक्योरिटी
• स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन
• फिनटेक
• ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
• ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स
• एडवांस्ड वॉरफेयर सिस्टम्स
• अन्य तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े कई क्षेत्र
सिर्फ एक इंटर्नशिप ऑफर स्वीकार कर सकेंगे
आर्मी के लिए इंटर्नशिप उम्मीदवार विभिन्न ट्रेड्स के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने के बाद केवल एक ही इंटर्नशिप ऑफर स्वीकार किया जा सकेगा। इसलिए आवेदन से पहले अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार ट्रेड का चयन करना जरूरी होगा।
75 दिन की इंटर्नशिप, ₹75,000 तक स्टाइपेंड
इंटर्नशिप की अवधि 75 दिन होगी। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेड के अनुसार अधिकतम 75,000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि अंतिम स्टाइपेंड इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवार की उपस्थिति (Attendance) के आधार पर तय किया जाएगा।
दिल्ली में होगी ट्रेनिंग
इंटर्नशिप का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। इंडियन आर्मी ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को अपने रहने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी, क्योंकि कार्यक्रम में आवास की सुविधा शामिल नहीं है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार AICTE Internship Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल इंडियन आर्मी ने पात्रता और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी अलग-अलग इंटर्नशिप नोटिफिकेशन के अनुसार जारी की है। इसलिए आवेदन से पहले संबंधित ट्रेड का विवरण ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
नौकरी की गारंटी नहीं
इंडियन आर्मी ने स्पष्ट किया है कि यह इंटर्नशिप व्यावहारिक अनुभव (Practical Experience) और प्रोफेशनल एक्सपोजर देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसे पूरा करने के बाद इंडियन आर्मी में नौकरी या प्लेसमेंट की गारंटी नहीं होगी।









