close
LIVE UPDATE

Sawan Somwar Vrat Recipe: सावन सोमवार व्रत में बनाएं ये 4 आसान मिठाइयां, भोलेनाथ को लगाएं स्वादिष्ट भोग

सावन के पहले सोमवार व्रत में मीठा खाने का मन है? घर पर मिनटों में बनने वाली मखाने की खीर, नारियल लड्डू, साबूदाना खीर और तिल-गुड़ लड्डू की आसान रेसिपी जानें।

Sawan Somwar Vrat 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। आज सावन का पहला सोमवार है और देशभर में लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का व्रत रखकर जलाभिषेक, पूजा और रुद्राभिषेक कर रहे हैं। अगर आप भी आज सोमवारी व्रत पर हैं और मीठा खाने का मन है, तो बाजार की मिठाइयों की बजाय घर पर बनी सात्विक और स्वादिष्ट मिठाइयां बेहतर विकल्प हो सकती हैं।

ये ना सिर्फ शुद्ध होगी, बल्कि आपकी हाइजिन और पोष्टिकता को भी बरकरार रखेंगी। इन मिठाइयों को आप भगवान शिव को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में भी ग्रहण कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती।

1. मखाने की खीर

व्रत में मखाना सबसे पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है।
बनाने की विधि
• दूध को अच्छी तरह उबाल लें।
• हल्का घी में भुने हुए मखाने डालें।
• 8-10 मिनट तक पकाएं।
• स्वादानुसार चीनी या मिश्री और इलायची पाउडर मिलाएं।
• ऊपर से काजू, बादाम और पिस्ता डालकर भगवान शिव को भोग लगाएं।

2. नारियल के लड्डू

अगर कम समय में मिठाई बनानी है तो नारियल के लड्डू सबसे आसान विकल्प हैं।
बनाने की विधि
• कद्दूकस किए हुए नारियल को हल्का भून लें।
• इसमें कंडेंस्ड मिल्क या चीनी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
• मिश्रण ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
• चाहें तो ऊपर से नारियल का बुरादा लपेट दें।

3. गुड़ और तिल के लड्डू

यह मिठाई स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती है।
बनाने की विधि
• तिल को हल्का भून लें।
• गुड़ को पिघलाकर उसमें तिल मिला दें।
• मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें।
• छोटे-छोटे लड्डू बनाकर भगवान शिव को भोग लगाएं।

4. साबूदाने की खीर

व्रत में साबूदाने की खीर भी बेहद पसंद की जाती है।
बनाने की विधि
• साबूदाने को 2-3 घंटे पहले भिगो दें।
• दूध में साबूदाना डालकर अच्छी तरह पकाएं।
• चीनी, इलायची और सूखे मेवे मिलाएं।
• ठंडा होने के बाद भोलेनाथ को भोग अर्पित करें।

भगवान शिव को भोग लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

• मिठाई हमेशा ताजी और सात्विक सामग्री से बनाएं।
• रसोई और बर्तनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
• पहले भगवान शिव को भोग अर्पित करें, उसके बाद ही प्रसाद ग्रहण करें।
• व्रत के नियमों के अनुसार ही सामग्री का उपयोग करें।
• पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भोग तैयार करें।

सावन सोमवार पर क्यों खास है घर की बनी मिठाई?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को श्रद्धा और शुद्ध भाव से अर्पित किया गया भोग सबसे प्रिय होता है। इसलिए सावन सोमवार के व्रत में घर की बनी सात्विक मिठाइयों का विशेष महत्व माना जाता है। ये न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा भी देती हैं।

नेहा वर्मा

नेहा वर्मा डिजिटल मीडिया की नब्ज पहचानती हैं। वे hpbltop.com पर ट्रेंडिंग टॉपिक्स और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों को कवर करती हैं। नेहा का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट पर फैल रही अफवाहों के बीच पाठकों तक सच पहुँचाना है। वे खबरों की फैक्ट-चेकिंग (Fact-Checking) में विशेष रुचि रखती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि हर वायरल खबर के पीछे की सच्चाई सामने आए।
  • ईमेल: neha@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *