close
LIVE UPDATE

श्रावणी मेला 2026: 4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानिए किराया, बुकिंग और पूरी डिटेल

श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। जानिए किराया, ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया, हवाई दर्शन पैकेज और हेल्पलाइन की पूरी जानकारी।

देवघर। श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए झारखंड सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 4 अगस्त 2026 से देवघर और बासुकीनाथ के बीच विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। इस सेवा के जरिए श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ धाम और त्रिकूट पर्वत का हवाई दर्शन कर सकेंगे। साथ ही देवघर से बासुकीनाथ तक हेलीकॉप्टर से यात्रा करने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। यह सेवा झारखंड सरकार के नागर विमानन प्रभाग के तहत झारखंड फ्लाइंग इंस्टीच्यूट (JFI) द्वारा संचालित की जाएगी।

श्रद्धालुओं को मिलेगी तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा

देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य कम समय में सुरक्षित और सुविधाजनक हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है।

हेलीकॉप्टर सेवा का किराया (Helicopter Fare 2026)

श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रूट के अनुसार किराया तय किया गया है—
सेवा उड़ान अवधि प्रति व्यक्ति किराया
देवघर आकाशीय दर्शन 7–10 मिनट ₹2,850
बासुकीनाथ आकाशीय दर्शन 7–10 मिनट ₹2,850
देवघर–त्रिकूट हवाई दर्शन 10–15 मिनट ₹3,750
देवघर से बासुकीनाथ (वन-वे) लगभग 15 मिनट ₹4,500

बाबा बैद्यनाथ से सीधे बासुकीनाथ पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद सीधे हेलीकॉप्टर से बासुकीनाथ धाम पहुंच सकेंगे। इससे सड़क मार्ग की तुलना में समय की काफी बचत होगी और विशेष रूप से बुजुर्ग तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

हेलीकॉप्टर सेवा की टिकट बुकिंग के लिए श्रद्धालु Jharkhand Flying Insitute की अधिकारी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।अधिक जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9122583111 पर संपर्क किया जा सकता है। इस सेवा का संचालन ‘झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट’ के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन), झारखंड सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक पैकेज और दरें निर्धारित की गई हैं।

श्रावणी मेले में बड़ी राहत

हर वर्ष श्रावणी मेले के दौरान लाखों कांवरिये और श्रद्धालु देवघर एवं बासुकीनाथ पहुंचते हैं। ऐसे में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से कम समय में दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस साल पहली बार इस तरह की सुविधा श्रद्धालुओं को मिलने जा रही है। इस सुविधा को लेकर बाबा के वक्त काफी उत्साहित हैं।

FAQ

देवघर हेलीकॉप्टर सेवा कब शुरू होगी?

4 अगस्त 2026 से।

हेलीकाप्टर से कितने स्थानों का कर सकते हैं दर्शन

चार स्थानों का दर्शन

देवघर से बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर का किराया कितना है?

₹4,500 प्रति व्यक्ति।

ऑनलाइन बुकिंग कहां होगी?

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट पर।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *