close
LIVE UPDATE

बिहार दारोगा भर्ती की परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया बड़ा अपडेट, पढ़िए अब कब होगी परीक्षा

Exam Update: लगातार परीक्षा में हुए कथित धांधली की भेंट एक और एग्जाम चढ़ गया जिससे अभ्यर्थियों में मायूसी है साथ ही परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। मामला सिर्फ परीक्षा रद्द करने तक सीमित नहीं है बल्कि अब आयोग एग्जाम की नई तारीख घोषित करेगा।

बिहार में दारोगा बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

BPSSC notice
img 20260923 wa0005

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। अब BPSSC ने इस परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द करने का फैसला लिया है। नई परीक्षा की तारीख की जानकारी आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी।
1799 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार पुलिस में दारोगा के 1,799 पदों पर नियुक्ति होनी है। मुख्य परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण से गुजरना था।
हालांकि, अगस्त में आयोग ने इस भर्ती के तहत प्रस्तावित PET और शारीरिक माप परीक्षण को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभ्यर्थियों के बीच बढ़ी चिंता

दारोगा भर्ती प्रक्रिया को लेकर पिछले कुछ समय से अभ्यर्थियों की ओर से सवाल और विरोध भी सामने आते रहे हैं। सितंबर में पटना में अभ्यर्थियों ने दारोगा भर्ती परीक्षा को रद्द कर दोबारा पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
वहीं, परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच का भी मामला सामने आया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *