close
LIVE UPDATE

Jharkhand Police Transfer : पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, कई पुलिस अधिकारी हुए इधर से उधर, देखिये लिस्ट किसे कहां भेजा गया

Jharkhand Police Transfers: Police personnel transferred; several officers reassigned—check the list to see who has been posted where.

Police Transfer News। पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। धनबाद जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। तबादले के तहत जिले के कई थाना और ओपी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग की ओर से यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई थाना और ओपी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार धनबाद थाना में पदस्थापित अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरसा थाना के ब्रजकिशोर सिंह को कालू बथान ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह निरसा थाना में पदस्थापित शिल्पी भगत को MPL ओपी प्रभारी बनाया गया है। महुदा थाना के कमलेश्वर कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बलियापुर थाना के एसआई शिव शंकर को मुनीडीह ओपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं साइबर थाना के विष्णु गोस्वामी को खरखरी ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा गिरधारी गोपाल को तिसरा थाना प्रभारी बनाया गया है।

 

बेहतर पुलिसिंग पर जोर

वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद की ओर से जारी इस आदेश के बाद जिले के कई थाना और ओपी में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। पुलिस विभाग का उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग के साथ जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना है।नए पदस्थापन के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *