Bank हड़ताल टली: बैंक यूनियनों ने स्थगित की 3 दिवसीय हड़ताल और आंदोलन, खुले रहेंगे बैंक

Good News: आज से होनेवाली 3 दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है,जिससे देश भर में राहत की खबर है।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद अपने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया है। UFBU द्वारा जारी सर्कुलर (सं. 2026/31) के अनुसार, IBA के साथ देर रात हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है।
बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय:
5-डे बैंकिंग (शेष शनिवार की छुट्टी): IBA और UFBU की एक उच्च स्तरीय समिति तुरंत गठित की जाएगी जो बाकी बचे शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर विचार करेगी। यह समिति सभी संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालेगी।
PLI योजना में संशोधन: स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पीएलआई (PLI) योजना में यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए सरकार को संशोधन का प्रस्ताव भेजने पर चर्चा शुरू होगी।

बकाया मुद्दों पर चर्चा: 8 मार्च 2024 के मिनट्स में सूचीबद्ध बाकी बचे शेष (residual) मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए वार्ता की जाएगी। समझौते के बाद बैंक यूनियनों ने अपने आगामी विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के कार्यक्रमों को फिलहाल टाल दिया है। संगठन ने जल्द ही विस्तृत सर्कुलर जारी करने की बात कही है।











