BTSC FSO Recruitment 2026: फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन
BTSC FSO Recruitment 2026: फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती निकली है। जानें योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तारीख।

BTSC FSO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। फूड सेफ्टी अफसर के पद पर भर्तियां निकली है। भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर यानी FSO के 105 पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अक्टूबर ही है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
105 पदों पर होगी फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति
BTSC की यह भर्ती बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार खाद्य सुरक्षा सेवा में नियमित नियुक्ति के लिए है। कुल 105 रिक्त पदों को अलग-अलग आरक्षित श्रेणियों में बांटा गया है।भर्ती में बिहार की मूल निवासी महिला उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान भी लागू होगा। आरक्षण और रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में देखनी चाहिए।
किन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका?
फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता जरूरी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Food Technology, Dairy Technology, Biotechnology, Oil Technology, Agricultural Science, Veterinary Sciences, Biochemistry, Microbiology, Chemistry या Medicine में निर्धारित डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा Food Engineering, Food Processing and Preservation, Food Technology and Management, Food Biotechnology तथा Food Safety and Quality Management जैसे विषयों में निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हो सकते हैं।
योग्यता से जुड़े नियम विषय और डिग्री के स्तर के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को BTSC के आधिकारिक विज्ञापन में अपनी शैक्षणिक योग्यता की पात्रता जरूर जांचनी चाहिए।
21 से 37 वर्ष तक की उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन
FSO भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग है:
• अनारक्षित वर्ग: 37 वर्ष
• अनारक्षित महिला एवं BC/EBC: 40 वर्ष
• SC/ST पुरुष एवं महिला: 42 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
सिर्फ 100 रुपये है आवेदन शुल्क
BTSC FSO Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है।आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026 है।
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा से होगा चयन
फूड सेफ्टी ऑफिसर पद पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें। फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरते समय विशेष सावधानी बरतें।आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद गलत जानकारी में सुधार की अनुमति नहीं होगी। इसलिए अंतिम सबमिशन से पहले आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।
BTSC FSO Recruitment 2026: जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू 25 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026
- कुल पद 105
- पद Food Safety Officer
- चयन प्रक्रिया CBT लिखित परीक्षा
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। भर्ती सेक्शन में Food Safety Officer Recruitment 2026 से संबंधित लिंक खोलें। आधिकारिक विज्ञापन को ध्यान से पढ़कर अपनी पात्रता जांचें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को दोबारा जांच लें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखना भी जरूरी है।












