8th Pay Commission: आठवें वेतनमान में हुई देरी हुई तो कर्मचारियों को 3 लाख से ज्यादा का नुकसान? समझें पूरा हिसाब
8th Pay Commission, 8th Pay Commission 2026, 8th Pay Commission Latest News, Central Government Employees, केंद्रीय कर्मचारी, 8वां वेतन आयोग, Pay Commission Salary, Fitment Factor, HRA, DA, Level 7 Salary, Level 7 HRA, Government Employees, Salary Hike, सरकारी नौकरी, कर्मचारी वेतन, Pay Commission News, 8th CPC, HRA Calculation, Salary News

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की नजर अब इसकी रिपोर्ट और लागू होने की प्रक्रिया पर टिकी है। हालांकि, अगर संशोधित वेतन व्यवस्था लागू होने में लंबा समय लगता है, तो कर्मचारियों को सिर्फ वेतन बढ़ोतरी के इंतजार का ही सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि कुछ भत्तों के मामले में भी संभावित आर्थिक अंतर पैदा हो सकता है।
एक अनुमान के मुताबिक, अगर 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 के बजाय जनवरी 2028 के आसपास लागू होता है, तो Level-7 के कर्मचारी को HRA के स्तर पर करीब ₹2.96 लाख का संभावित अंतर हो सकता है। कुछ गणनाओं में कुल संभावित अंतर करीब ₹3.32 लाख तक बताया गया है। हालांकि, यह एक अनुमान है और वास्तविक राशि सरकार के अंतिम निर्णय, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों की नई दरों पर निर्भर करेगी।
8वें वेतन आयोग में देरी से क्यों पड़ सकता है असर?
8वें वेतन आयोग को नवंबर 2025 से 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है। रिपोर्ट आने के बाद सरकार की समीक्षा और अधिसूचना की प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग सकता है।
7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। इसलिए संशोधित वेतन को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी किए जाने की चर्चा है। यदि वास्तविक क्रियान्वयन बाद में होता है, तो पुराने और संशोधित मूल वेतन के बीच का एरियर किस तरह दिया जाएगा, यह सरकार के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा।
सिर्फ Basic Salary ही नहीं, भत्तों पर भी नजर
वेतन आयोग लागू होने का असर Basic Pay के साथ-साथ DA, HRA और Transport Allowance जैसे घटकों पर भी पड़ता है। हालांकि, इन भत्तों का पिछली अवधि के लिए एरियर किस तरह दिया जाएगा, यह स्वतः तय नहीं माना जा सकता।यही वजह है कि लंबे समय तक लागू होने में देरी होने पर कर्मचारियों के संभावित लाभ और नुकसान की गणना केवल बेसिक पे के आधार पर करना पर्याप्त नहीं होगा।
Level-7 कर्मचारी की गणना से समझें
वर्तमान 7वें वेतन आयोग के तहत Level-7 की शुरुआती Basic Pay ₹44,900 है।अब एक अनुमानित उदाहरण में अगर 8वें वेतन आयोग के लिए 2.1 का फिटमेंट फैक्टर मान लिया जाए, तो नई Basic Pay: ₹44,900 × 2.1 = ₹94,290हो सकती है।यह केवल उदाहरण आधारित गणना है। 8वें वेतन आयोग का वास्तविक फिटमेंट फैक्टर अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है।
HRA में कितना अंतर बन सकता है?
मौजूदा उदाहरण में 24 प्रतिशत HRA की दर मानें तो ₹44,900 की Basic Pay पर:
₹44,900 × 24% = ₹10,776 HRA बनता है।
वहीं अनुमानित ₹94,290 की Basic Pay पर 24 प्रतिशत HRA:
₹94,290 × 24% = ₹22,630 के करीब होगा।
दोनों के बीच मासिक अंतर लगभग:
₹22,630 – ₹10,776 = ₹11,854 होता है।
अगर नई व्यवस्था लागू होने तक इस अंतर का HRA एरियर नहीं मिलता और 25 महीने तक पुरानी व्यवस्था चलती रहती है, तो अनुमानित अंतर:
₹11,854 × 25 = ₹2,96,350 तक पहुंच सकता है।
क्या वास्तव में ₹3 लाख का नुकसान होगा?
इसे सीधे तौर पर निश्चित नुकसान नहीं माना जा सकता। ₹2.96 लाख का आंकड़ा एक अनुमानित गणना है, जो 2.1 फिटमेंट फैक्टर, 24 प्रतिशत HRA और 25 महीने की देरी जैसी धारणाओं पर आधारित है।वास्तविक स्थिति इस बात पर निर्भर करेगी कि सरकार 8वें वेतन आयोग को किस तारीख से प्रभावी करती है और संशोधित HRA समेत विभिन्न भत्तों के एरियर को लेकर क्या नियम तय करती है।
यानी कर्मचारियों के लिए असली सवाल केवल यह नहीं है कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण होगा कि लागू होने के बाद पिछली अवधि के वेतन और भत्तों का भुगतान किस तरीके से किया जाता है।












