NPS भारत छोड़ो महाभियान _पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन

पटना – पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन *NMOPS* के आह्वान पर आज रविवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में *”NPS भारत छोड़ो महाभियान”* का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर NMOPS बिहार के पदाधिकारियों ने कहा कि *1 सितंबर 2005* से लागू नई पेंशन योजना NPS न तो सरकारी सेवकों के हित में है और न ही राज्य सरकार के हित में। यह योजना पूरी तरह शेयर बाजार पर आधारित है जिससे कुछ निजी कंपनियों और केंद्र सरकार को ही लाभ हो रहा है।

NMOPS बिहार के प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडेय ने कहा कि हम लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि माननीय मुख्यमंत्री जी सरकारी सेवकों के हित को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे।
प्रदेश महासचिव शशि भूषण कुमार ने कहा कि राज्य एवं कर्मियों के हित में माननीय मुख्यमंत्री के सकारात्मक निर्णय की प्रतीक्षा है। हमें उम्मीद है कि बिहार सरकार भी पड़ोसी राज्य झारखंड की भांति पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का निर्णय लेगी।
उन्होंने बताया कि क्रमबद्ध आंदोलन के तहत *01 सितंबर 2026 को “काला दिवस”* मनाया जाएगा। उस दिन NPS से आच्छादित सभी सरकारी सेवक अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी/बैच लगाकर कार्य करेंगे।
मुख्य प्रवक्ता संतोष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार नई पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने के लिए सक्षम है। इसके लिए किसी अन्य एजेंसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। यदि माननीय मुख्यमंत्री चाहें तो बिहार में OPS तुरंत लागू हो सकती है।
img 20260809 wa0008प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी सरकारी सेवकों से आगामी आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
कार्यक्रम में सचिवालय सेवा, सहकारिता सेवा, बिजली संघ, अवर अभियंता संघ, शिक्षक संघ सहित विभिन्न संघों के सैकड़ों कर्मियों ने भाग लिया।










