Jharkhand Independence Day 2026: 15 अगस्त को इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, सरकार ने जारी की सूची
Jharkhand Independence Day 2026: Ministers to hoist the flag in these districts on August 15; government releases list.

रांची। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 को लेकर झारखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 अगस्त को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में मंत्रियों द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार अलग-अलग जिलों में मंत्रियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किस जिले में कौन मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन?
• पलामू (डालटनगंज): मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं मंत्री दीपक बिरुवा
• पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा): मंत्री चमरा लिंडा
• गुमला: मंत्री चमरा लिंडा
• गोड्डा: मंत्री संजय प्रसाद यादव
• जामताड़ा: मंत्री इरफान अंसारी
• देवघर: मंत्री हफीजूल हसन
• पाकुड़: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
• बोकारो: मंत्री योगेंद्र प्रसाद
• गिरिडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार
• लोहरदगा: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
•
उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों और वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
अधिकारियों से कहा गया है कि वे संबंधित मंत्रियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
गरिमामय तरीके से होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित और सफल तरीके से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया है। जिला प्रशासन को समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
15 अगस्त को जिला मुख्यालयों में होने वाले इन कार्यक्रमों में ध्वजारोहण के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।












