close
LIVE UPDATE

पत्नी ने बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत, गर्भाश्य निकलवाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी…

Wife files complaint against Bollywood singer Udit Narayan, accuses him of having her uterus removed; police investigate...

बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सुपौल के महिला थाना में आवेदन देकर पति, देवर और अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला विवाह के बाद धोखे, चिकित्सकीय प्रक्रिया में कथित अनियमितता और वर्षों तक मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा बताया गया है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच की बात कही है।
________________________________________

Bollywood Singer Udit Narayan। झारखंड-बिहार से जुड़े चर्चित मामले में सुपौल महिला थाना में एक महत्वपूर्ण आवेदन दर्ज कराया गया है। आवेदिका रंजना नारायण झा, जिन्होंने स्वयं को पार्श्व गायक उदित नारायण की पहली पत्नी बताया है, ने पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रंजना झा vs महिला थाना में दिए गए आवेदन मं कहा है कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाज के तहत उदित नारायण झा उर्फ उदित नारायण के साथ संपन्न हुई थी। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि विवाह के बाद वर्ष 1985 में उदित नारायण अपने पार्श्व गायन करियर के लिए मुंबई चले गए। इसी दौरान, आवेदिका का दावा है कि उन्हें काफी समय बाद मीडिया के माध्यम से पति के दीपा नामक महिला से विवाह की जानकारी मिली।

चिकित्सकीय प्रक्रिया पर सवाल

रंजना झा की तरफ से सबसे गंभीर आरोप वर्ष 1996 की एक कथित चिकित्सकीय घटना को लेकर लगाए गए हैं। आरोप है कि इलाज के नाम पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया, जहां एक बड़े अस्पताल में बिना उनकी जानकारी और सहमति के उनका गर्भाशय निकाल दिया गया। आवेदिका के अनुसार, इस ऑपरेशन की वास्तविक जानकारी उन्हें वर्ष 2025 में उपचार के दौरान मिली।हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और मामला जांच के अधीन है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन्हें बनाया गया आरोपी

रंजना झा ने अपने आवेदन में पति उदित नारायण झा के अलावा उनके भाई संजय कुमार झा (निवासी वीरपुर वार्ड संख्या 4) एवं ललित नारायण झा को भी नामजद किया है। आवेदन में दावा किया गया है कि यह पूरी घटना एक आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा थी।आवेदिका ने यह भी आरोप लगाया है कि कथित ऑपरेशन के दौरान दीपा नारायण नाम की महिला मौजूद थी, जिसके बारे में बाद में जानकारी मिली कि वह उदित नारायण से जुड़ी हुई हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस संबंध से एक पुत्र आदित्य नारायण का जन्म हुआ।

मानसिक एवं सामाजिक प्रताड़ना के आरोप

रंजना झा ने अपने आवेदन में वर्षों तक मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लंबे समय तक दांपत्य जीवन से अलग रखा गया। आवेदन में वर्ष 2006 की एक घटना का भी जिक्र है, जिसमें आवेदिका का दावा है कि मुंबई जाने पर उन्हें कथित रूप से घर में प्रवेश से रोका गया और अपमानित किया गया।आवेदिका के बयान के अनुसार, इसके बाद उन्हें अपने मूल गांव ग्राम भारदह, पोस्ट मधवापुर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का पक्ष

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला थानाध्यक्ष अंजू तिवारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा,”आवेदन मिला है। मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला काफी पुराना है, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।”फिलहाल यह मामला पूरी तरह जांच के अधीन है। पुलिस द्वारा तथ्यों, दस्तावेजों और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *