close
LIVE UPDATE

IPS गिरफ्तार : IG साहब को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, 2005 बैच के IPS क खिलाफ पूर्व सांसद ने लगाये थे आरोप, जानिये क्यों हुई गिरफ्तारी

IPS officer arrested: Police arrested IG Sahib, a former MP had leveled allegations against the 2005 batch IPS officer. Find out why he was arrested.

IPS Arrest : आईजी रैंक के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार नायक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक 2005 बैच के IPS को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया। उन पर पुलिस हिरासत में प्रताड़ना से जुड़ा मामला दर्ज है। कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
________________________________________
IPS Sunil kumar Arrest/23.2.26। आईजी रैंक के अधिकारी सुनील कुमार नायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2005 बैच के IPS सुनील नायक अभी अग्निशमन विभाग में आईजी के तौर पर पदस्थ थे। इस गिरफ्तारी ने प्रशासनिक और कानूनी हलकों में हलचल पैदा कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आंध्रप्रदेश पुलिस की टीम ने उन्हें पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक बिहार कैडर के आईएएस सुनील कुमार को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल IPS नायक के खिलाफ पुलिस हिरासत में प्रताड़ना से संबंधित एक गंभीर मामला दर्ज है। यह प्रकरण भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 के तहत दर्ज किया गया था, जो हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा होता है। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार उन्हें पटना के स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आंध्रप्रदेश पुलिस ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी, ताकि उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित राज्य ले जाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि पूरा मामला वर्ष 2021 से जुड़ा हुआ है, जब IPS सुनील कुमार नायक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आंध्रप्रदेश सीआईडी में पदस्थापित थे। उसी दौरान आंध्रप्रदेश के पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू को गिरफ्तार किया गया था। बाद में पूर्व सांसद ने आरोप लगाया था कि पुलिस हिरासत के दौरान उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई।

पूर्व सांसद ने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी, इसके बावजूद उन्हें जबरन हिरासत में रखा गया। उन्होंने दावा किया था कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को नजरअंदाज करते हुए शारीरिक उत्पीड़न किया गया। इन आरोपों के आधार पर वर्ष 2023 में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और दो IPS अधिकारियों सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच एजेंसियों द्वारा मामले की समीक्षा और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अब यह गिरफ्तारी की कार्रवाई सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरा प्रकरण न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में है और सभी कदम कानून के अनुसार उठाए जा रहे हैं।

सुनील कुमार नायक वर्ष 2005 बैच के IPS अधिकारी हैं और उनका मूल कैडर बिहार है। सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं, हालांकि आधिकारिक स्तर पर इस मामले में सीमित जानकारी ही साझा की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *