झारखंड: पत्नी ने खुद ही उजड़ा अपना सुहाग, भाई को दे दी पति का गला काटने की सुपारी, पुलिस ने 48 के भीतर चार आरोपी को दबोचा
Jharkhand: Wife ruins her own marriage, gives contract to brother to slit husband's throat, police arrest four accused within 48 hours

Jharkhand Crime News: पत्नी ने ही अपने पति का गला कटवाया और फिर शव को छुपाने के लिए कंबल ढक दिया। पुलिस ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में हुए बाया सरदार हत्याकांड का चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने घटना को लेकर मृतक की पत्नी, उसके साले और दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या को लेकर मीडिया को बताया है कि हत्या की साजिश खुद मृतक की पत्नी ने रची थी, जिसमें उसके भाई (साला) और दो अन्य लोग भी शामिल थे.
घटना को लेकर हुए प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि मृतक बाया सरदार की प्रताड़ना से पत्नी तंग थी। आये दिन हो रहे झगड़े की वजह से घटना की साजिश रची गयी। इस मामले में पत्नी सुनीता सरदार, उसके साले सोमा मुंडा और तमाड़ थाना क्षेत्र के दो अन्य आरोपियों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि सुनीता सरदार अपने पति की प्रताड़ना से परेशान थी और इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
काटा गया था बाया सरदार का गला
पुलिस के अनुसार, बाया सरदार की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी और फिर घटना के बाद शव को कंबल से ढंक दिया गया, जिससे शुरुआत में पुलिस को शक हुआ कि इसमें किसी करीबी का हाथ है। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश किया।
जानिये क्यों हुई ये वारदात
दरअसल ये घटना 2 मई की रात खरसावां थाना क्षेत्र के कांटाडीह गांव में हुई थी। पुलिस के मुताबिक 41 वर्षीय बाया सरदार की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई सुखराम सरदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक Nidhi Dwivedi ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
चार आरोपी हुए गिरफ्तार
मामले में चार आरोपियों में सुनीता सरदार, सोमा मुंडा, वीर सिंह मुंडा और बीरा मुंडा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा फरसा, एक स्कूटी (होंडा कंपनी) और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सोमा मुंडा पर पहले से है केस
पुलिस ने बताया कि सोमा मुंडा का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ 2019 में कुचाई थाना में आर्म्स एक्ट, यूएपीए और भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या की साजिश में शामिल लोग पहले से अपराध की दुनिया से जुड़े रहे हैं।मामले के खुलासे में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।







