close
LIVE UPDATE

हे भगवान! बेटे ने किया मां का रेप: 55 साल के बैंक मैनेजर ने की 26 साल की युवती से शादी, तो बेटे का सौतेली मां पर ही आया दिल, रेप कर चार महीने का किया प्रेग्नेंट, अब FIR

Oh my God! Son rapes mother: A 55-year-old bank manager married a 26-year-old woman, but the son fell in love with his stepmother, raping her and leaving her four months pregnant. An FIR has now been filed.

मां बेटे का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। फिर चाहे अपनी मां हो या फिर सौतेली….लेकिन जब बेटा कुकर्मी बन जाये तो…. रिश्तों को कलंकित करने वाला ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर की 26 साल की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर कई बार दुष्कर्म करने और प्रेग्नेंट करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में सौतेले बेटे पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
________________________________________
Crime News : मां से रेप का एक बेहद ही घिनौना और शर्मसार करने का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला ने अपने ही सौतेले बेटे पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बैंक मैनेजर है पति
पीड़िता ने बताया कि साल 2024 में उसकी मुलाकात विकास श्रीवास्तव नामक व्यक्ति से हुई थी, जो एक निजी बैंक में मैनेजर है। महिला का आरोप है कि विकास श्रीवास्तव ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके करीबियां बढ़ाईं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में उन्होंने मंदिर में विवाह कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सौतेले बेटे ने रेप कर किया प्रेग्नेंट
शादी के बाद महिला की मुलाकात 21 वर्षीय अक्षत से हुई, जो विकास श्रीवास्तव की पहली पत्नी का बेटा बताया जा रहा है। अक्षत फिलहाल एक प्रतिष्ठित कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र है। महिला का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गए थे। घरेलू कलह बढ़ने पर मामले की शिकायत पुलिस तक भी पहुंची थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 में पहली बार और फिर 10 अप्रैल 2026 को जब वह घर में अकेली थी, तब उसका सौतेला बेटा जबरन उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

पति ने शिकायत पर नहीं दिया ध्यान
महिला के अनुसार लगातार हुए शोषण के कारण वह चार माह की गर्भवती हो गई। जब उसने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी, तो उसे उम्मीद थी कि उसे न्याय मिलेगा। लेकिन महिला का आरोप है कि उसके पति ने मामले को दबाने की कोशिश की और परिवार की बदनामी तथा बेटे के भविष्य का हवाला देकर उसे चुप रहने की सलाह दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला की शिकायत पर बेटे पर FIR
पीड़िता ने बताया कि लंबे समय तक मानसिक तनाव और भय में रहने के बाद उसने हिम्मत जुटाई और आखिरकार Mankapur Police Station पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के समर्थन में अन्य साक्ष्य क्या हैं।यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश और हैरानी का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *