close
LIVE UPDATE

ट्रेन में बम धमाका : आर्मी जवानों से भरी ट्रेन में बम धमाका, 30 जवानों की मौत, 70 से ज्यादा घायल, बम धमाके के बाद ट्रेन में लगी भीषण आग

Bomb blast in train: Bomb blast in a train full of army soldiers, 30 soldiers killed, more than 70 injured, massive fire in the train after the bomb blast.

Train Bomb Blast/24.5.26: ट्रेन में बम धमाका हुआ है। आर्मी जवानों से भरे ट्रेन में हुए बम धमाके में अब तक 30 आर्मी जवानों की मौत हो चुकी है, जबकि 70 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर है। सभी घायलों हालत नाजुक बतायी जा रही है। ये बम धमाका पाकिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास हुआ है। हमलावरों ने जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया । यह हमला क्वेटा कैंट से सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन के गुजरने के दौरान किया गया।

इस बम धमाकों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्टों के अनुसार, इस विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धमाका इतनी शक्तिशाली थी कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं, इंजन समेत तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और दो डिब्बे पलट गए। विस्फोट का असर केवल ट्रेन तक ही सीमित नहीं रहा। आसपास खड़ी करीब 10 गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पास की इमारतों के शीशे और खिड़कियां टूट गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।घटनास्थल से मिली तस्वीरों में ट्रेन का एक डिब्बा पूरी तरह से टूट-फूटकर एक तरफ गिरा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि लोग मलबे पर चढ़कर ज़िंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे थे। कुछ लोग खून से लथपथ घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर पटरी से उतरे डिब्बों से दूर ले जाते दिख रहे हैं जबकि हथियारबंद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन सेना के जवानों और उनके परिवार वालों को क्वेटा से देश के उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर ले जा रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


इस बम धमाके को लेकर अधिकारी ने बताया कि जब यह ट्रेन क्वेटा में चमन फाटक के पास एक सिग्नल से गुजर रही थी तभी बारूद से भरी एक कार ने ट्रेन के एक डिब्बे में टक्कर मार दी जिससे जोरदार धमाका हो गया।” इस धमाके से ट्रेन की खिड़कियों के शीशे टूट गए और आस-पास खड़ी गाड़ियां भी तबाह हो गईं। एक अन्य अधिकारी ने AFP को बताया कि ये जवान ईद की छुट्टियां मनाने के लिए सफर कर रहे थे। ईद का त्योहार मंगलवार से शुरू होने वाला है।

ब्लास्ट की वजह से एक डिब्बे में आग लग गई और जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन चमन फाटक के पास कैंटोनमें से आ रही थी, यह ब्लास्ट रेलवे ट्रैक के पास हुआ, यह धमाका आत्मघाती हमला माना जा रहा है, धमाके के साथ-साथ मौके पर गोलियों की आवाजें भी सुनी गईं। धमाके के बाद एंबुलेंस और सिक्योरिटी फोर्स पहुंच गई हैं, और इलाके को घेर लिया गया है।

इमारतों में लगी आग

विस्फोट के बाद आसपास खड़े वाहनों और इमारतों में भी आग लग गई, जिसकी वजह से स्थिति काफी ज्यादा भयावह हो गई, जो वीडियो सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि लोग ट्रैक से गुजर रहे हैं और आग की लपटें दिख रही हैं। क्वेटा के सिविल अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। इस हमले को लेकर अधिकारियों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं वो काफी भयानक हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *