close
LIVE UPDATE

रामगढ़: …जब डीसी बने शिक्षक, स्कूल इंस्पेक्शन के दौरान बच्चों की ली क्लास, शिक्षकों को दिये ये खास निर्देश

Ramgarh: ...When the DC turned teacher—conducted a class for students during a school inspection and issued these specific instructions to the teachers.

रामगढ़/17.6.26। उपायुक्त ऋतुराज का बुधवार को कुछ अलग ही अंदाज दिखा। दुलमी प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, चटाक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, तकनीकी संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए और ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

बच्चों को दिया सफलता का मंत्र

स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उपायुक्त ने उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे हर सपना साकार किया जा सकता है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अभी से अपना लक्ष्य तय करें और पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्र-छात्राओं से जाना योजनाओं का हाल

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों से सीधे बातचीत कर समय पर पाठ्य पुस्तकें, छात्रवृत्ति, पोशाक और साइकिल योजना की राशि मिलने की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना से कोई पात्र छात्र वंचित नहीं रहना चाहिए।

समय पर पूरा हो सिलेबस, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

उपायुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करते हुए प्राचार्य और शिक्षकों को आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिलेबस पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को पर्याप्त रिवीजन का समय मिलना चाहिए, ताकि वे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पढ़ाई की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईसीटी लैब में परखी बच्चों की कंप्यूटर दक्षता

आधुनिक शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उपायुक्त आईसीटी लैब भी पहुंचे। वहां उन्होंने कंप्यूटरों की कार्यशीलता की जांच की और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी कंप्यूटर दक्षता को परखा। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कुछ प्रायोगिक कार्य भी करवाए।

अभिलेखों और उपस्थिति पंजी का किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विद्यालय कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नोटिस बोर्ड, शिक्षक उपस्थिति पंजी और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने नोटिस बोर्ड पर सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची

उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर की साफ-सफाई का जायजा लिया और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *