close
LIVE UPDATE

Ranchi: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद दो हमलावर, बोतल को बनाया हथियार…

RSS Office Attack Ranchi, Petrol Bomb Attack Jharkhand, Ranchi Crime News, RSS Office Nivaranpur Attack, Jharkhand Breaking Newsरांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दो हमलावर कैद। पुलिस जांच में जुटी, FSL टीम भी लगी।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में देर रात बड़ी घटना घट गयी। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है, सॉस की बोतल को बम के रूप में फेंका गया है।

CCTV में दिखे दो हमलावर

घटना रात करीब 12:36 बजे की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में दो युवक RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश करते नजर आए हैं। हालांकि दोनों प्रयास असफल रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सॉस की बोतल से बनाया गया पेट्रोल बम

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पेट्रोल बम बनाने के लिए चिली सॉस की बोतल का इस्तेमाल किया था।पहला पेट्रोल बम फेंकते समय आग लगी सुतली जमीन पर गिर गई, जिससे वह बेअसर हो गया। दूसरा बम भी कार्यालय तक नहीं पहुंच सका।

पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, मामले में दो युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।जांच के लिए FSL (फॉरेंसिक टीम) सहित कई टीमों को लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक हलचल तेज

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह और संजय सेठ RSS कार्यालय पहुंचे। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। हालांकि बड़ा नुकसान टल गया, लेकिन पुलिस के सामने अब आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की चुनौती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *