close
LIVE UPDATE

झारखंड में भीषण बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का भी अलर्ट, झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून

झारखंड मौसम अपडेट 2026, झारखंड में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी। रांची समेत कई इलाकों में तापमान में गिरावट की संभावना।

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक  प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति बनने और मानसून की धीमी रफ्तार के बाद अब राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से मानसून दोबारा सक्रिय हो  सकता है, जिससे कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। रांची समेत कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

18 और 19 जून को रांची सहित 17 जिलों में मौसम के अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इन जिलों में तेज आंधी, मेघ गर्जन और वज्रपात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट के तहत हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 जून को भी असर जारी

20 जून को भी राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

जून में अब तक कम बारिश

इस वर्ष 1 जून से 17 जून के बीच झारखंड में सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। जहां सामान्य वर्षा 67 मिमी होनी चाहिए थी, वहां काफी कमी देखने को मिली है। ऐसे में आने वाले दिनों की बारिश किसानों और आम लोगों के लिए राहत लेकर आ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *