close
LIVE UPDATE

Bank Holiday Alert: इस सप्ताह तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday June 2026: जून के अंतिम सप्ताह में मुहर्रम, रथ यात्रा और वीकेंड के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जानिए 22 से 30 जून तक बैंक अवकाश की पूरी सूची।

Bank Holiday List। अगर आपको इस सप्ताह बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम करना है तो जल्द निपटा लें। इस सप्ताह तीन दिन दिन बैंक बंद रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार जून 2026 के अंतिम सप्ताह में विभिन्न राज्यों में त्योहारों और वीकेंड के कारण बैंकों में कई दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा। कुछ राज्यों में 22 जून से 28 जून के बीच कुल तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि कई शहरों में 26 से 28 जून तक लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं शाखा स्तर पर उपलब्ध नहीं रहेंगी।

मुहर्रम पर कई राज्यों में छुट्टी

25 जून (गुरुवार) को मुहर्रम के अवसर पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा क्षेत्र में बैंक अवकाश रहेगा। इसके बाद 26 जून (शुक्रवार) को मुहर्रम के कारण देश के अधिकांश राज्यों और प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, भोपाल, जयपुर, रांची और श्रीनगर सहित कई शहरों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

चौथा शनिवार और रविवार भी रहेगा अवकाश

26 जून के बाद 27 जून को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 28 जून को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में कई जगहों पर लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

जून में कुल 11 दिन रही बैंक छुट्टियां

आरबीआई के नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं। जून 2026 में राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय अवकाशों को मिलाकर कुल 11 दिन बैंकिंग अवकाश निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा—

• 29 जून: संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
• 30 जून: मिजोरम की राजधानी आइजोल में ‘रेमना नी’ पर्व के कारण बैंक अवकाश रहेगा।
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM और डिजिटल पेमेंट सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक 24 घंटे ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *