Fixed Deposit Rates: जून 2026 में FD पर 8.10% तक ब्याज, जानिए कौन-सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न, देखिये लिस्ट
FD Interest Rate June 2026: सूर्योदय और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर 8.10% तक ब्याज दे रहे हैं। जानिए प्राइवेट और सरकारी बैंकों की नवीनतम फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें।

FD Rates, Fixed Deposit। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है। शेयर बाजार की उतार-चढ़ाव भरी स्थिति के बीच कई लोग गारंटीड रिटर्न के लिए FD पर ही भरोसा करते हैं। जून 2026 में कई बैंक ग्राहकों को 8.10% तक का आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं, जो निवेशकों के लिए बेहतर कमाई का अवसर बन सकता है।
17 जून 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश के विभिन्न बैंक अलग-अलग अवधि की FD पर 2.50% से लेकर 8.10% तक ब्याज दर दे रहे हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा ब्याज दरें स्मॉल फाइनेंस बैंकों में देखने को मिल रही हैं।
8.10% ब्याज के साथ ये बैंक सबसे आगे
FD पर सबसे अधिक ब्याज देने वाले बैंकों में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। दोनों बैंक चुनिंदा अवधि की जमा योजनाओं पर 8.10% तक सालाना ब्याज दे रहे हैं।इसके बाद शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 8% तक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों की FD दरें
• सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.10%
• उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.10%
• शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.00%
• इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.00%
• जना स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.77%
• ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.75%
• उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.55%
• AU स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.40%
प्राइवेट बैंकों में किसका रिटर्न बेहतर?
प्राइवेट सेक्टर में DCB बैंक 7.50% तक ब्याज देकर सबसे आगे है। वहीं IDFC FIRST Bank और CSB Bank भी 7.35% तक रिटर्न दे रहे हैं।
• DCB Bank – 7.50%
• IDFC FIRST Bank – 7.35%
• CSB Bank – 7.35%
• Yes Bank – 7.25%
• City Union Bank – 7.25%
• Dhanlaxmi Bank – 7.25%
• Tamilnad Mercantile Bank – 7.25%
• Jammu & Kashmir Bank – 7.30%
बड़े निजी बैंकों की ब्याज दर
• HDFC Bank – 6.50%
• ICICI Bank – 6.50%
• Axis Bank – 6.45%
सरकारी बैंकों में FD पर कितना मिल रहा ब्याज?
सरकारी बैंक अपेक्षाकृत कम ब्याज देते हैं, लेकिन उनकी विश्वसनीयता और सुरक्षा के कारण निवेशकों का भरोसा कायम है।
• Punjab & Sind Bank – 6.85%
• Indian Bank – 6.80%
• Bank of Baroda – 6.75%
• Bank of India – 6.70%
• Union Bank of India – 6.65%
• Bank of Maharashtra – 6.65%
• SBI – 6.45%
FD कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
विशेषज्ञों का कहना है कि केवल अधिक ब्याज दर देखकर FD में निवेश नहीं करना चाहिए। बैंक की वित्तीय स्थिति, डिपॉजिट इंश्योरेंस कवरेज, समयावधि और अपनी जरूरत के अनुसार लिक्विडिटी का भी मूल्यांकन करना जरूरी है। सही बैंक और सही अवधि का चयन आपके निवेश को अधिक सुरक्षित और लाभदायक बना सकता है।









