रांची में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल: पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज
Uproar in Ranchi over social media post: Objectionable remarks against PM Modi, Amit Shah, and CM Yogi; FIR registered.

शाह और सीएम योगी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत पर नगड़ी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत
मामले में भाजपा के नगड़ी मंडल की ओर से नगड़ी थाना में लिखित शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस जल्द ही आरोपी की तलाश कर उससे पूछताछ कर सकती है।
आवेदन में क्या आरोप लगाए गए?
इस मामले शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नगड़ी निवासी अलीम अंसारी ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।आवेदन में यह भी आरोप है कि वीडियो में विधायक नवीन जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही धार्मिक भावनाएं भड़काने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। ये काफी संवेदनशील मामला है। लिहाजा पुलिस ने सतर्कता के साथ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
भाजपा नगड़ी मंडल के अध्यक्ष रितेश राज महतो ने शिकायत में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नगड़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।









