close
LIVE UPDATE

“स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ AJPMA का हुंकार! आज निदेशालय घेरेंगे राज्यभर के स्वास्थ्य कर्मी, ट्रांसफर रद्द और ANM ग्रेड पे ₹2800 सहित अन्य की मांग”

https://hpbl.co.in/ajpma-health-workers-directorate-gherao-transfer-order-anm-grade-pay-2800/

31 जुलाई के ट्रांसफर आदेश को रद्द करने से लेकर ANM का ग्रेड पे ₹2800 करने तक उठेगी आवाज, राज्यभर से स्वास्थ्य कर्मियों के जुटने का दावा

रांची। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का आक्रोश आज सड़क पर दिखाई देने वाला है। ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) के बैनर तले आज 11 अगस्त को राज्यभर के स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य निदेशालय पहुंचकर घेराव एवं विरोध-प्रदर्शन करेंगे। संगठन ने इसे अपने लंबित मुद्दों और 31 जुलाई को मनमाने तरीके से किए  स्थानांतरण आदेश के खिलाफ निर्णायक विरोध के रूप में पेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

AJPMA की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मियों की सबसे बड़ी नाराजगी 31 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश को लेकर है। संगठन का कहना है कि बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों से कर्मचारियों के सामने पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई हैं। इससे पहले एसोसिएशन ने निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र भेजकर स्थानांतरण आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग भी की थी। साथ ही ये भी कहा था कि कर्मचारी की मांग जैसे ANM की ग्रेड पे बढ़ोतरी, प्रोन्नति सहित अन्य मांग पर ध्यान नहीं दिया जाता और जुलाई माह आते ही ट्रांसफर को एक उद्योग का रूप दे देते है।

इन मांगों को लेकर आर-पार के मूड में कर्मचारी

आज के घेराव में प्रमुख रूप से ये मुद्दे उठाए जाएंगे—

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. 31 जुलाई 2026 के स्थानांतरण आदेश को तत्काल रद्द किया जाए।

2. ANM संवर्ग का ग्रेड पे ₹2400 से बढ़ाकर ₹2800           किया जाए।
3. विभिन्न स्वास्थ्य संवर्गों में भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्तों से       जुड़े लंबित मामलों का समाधान किया जाए।
4. स्वास्थ्य निदेशालय में प्रतिनियुक्त कर्मियों को नियमों के      अनुरूप उनके मूल पदस्थापन स्थल पर वापस भेजने          की मांग।
स्वास्थ्य कर्मियों की अन्य लंबित मांगों पर विभाग गंभीरता से निर्णय ले।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यभर से जुटेंगे स्वास्थ्य कर्मी

AJPMA के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार का दावा है कि इस विरोध कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं को लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

एसोसिएशन की महिला संयोजिका सुनंदा जायसवाल का कहना है कि सभी जिलों से साथी रांची के लिए चल चुके है कुछ साथी रांची पहुंच भी गए हैं। ANM की ग्रेड पे बढ़ोतरी की मांग पर कार्रवाई नहीं करने और विशेष रूप से स्थानांतरण आदेश को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। एसोसिएशन ने पहले ही चेताया है कि यदि मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

आज निदेशालय पर होगी नजर

स्वास्थ्य कर्मियों के इस प्रदर्शन को देखते हुए आज स्वास्थ्य निदेशालय परिसर में गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि स्वास्थ्य विभाग और निदेशालय की ओर से आंदोलनरत कर्मियों की मांगों पर क्या पहल की जाती है।

एक तरफ विभाग का स्थानांतरण आदेश और दूसरी तरफ स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध—आज रांची में दोनों के बीच टकराव की स्थिति पर सबकी नजर रहेगी। यदि मांग पूरी नहीं की जाती तो एसोसिएशन सचिवालय घेराव सहित अन्य आंदोलन कर सकता है। ऐसे विभाग की संवेदनशीलता पर सबकी  निगाहें टीक गई है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *