close
LIVE UPDATE

झारखंड गोलीबारी अभी-अभी: दिनदहाड़े फायरिंग से मरीन ड्राइव थर्राया, झामुमो नेता सहित तीन को लगी गोली, पुलिस पहुंची मौके पर

Jharkhand Shooting Update: Marine Drive rocked by broad-daylight firing; three people, including a JMM leader, shot; police have arrived at the scene.

जमशेदपुर। जमशेदपुर से बड़ी खबर आ रही है। दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। घटना सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास की है, जहां शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे चार लोगों के साथ पहले मारपीट हुई और इसके बाद फायरिंग कर दी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में चारों लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया है।घायलों में डोमिनिक सैमसन भी शामिल हैं। उन्हें JMM नेता और जमीन कारोबारी बताया जा रहा है। अन्य घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी डोमिनिक सैमसन, आजादनगर निवासी एमडी रिजवान, कृष्णा चौबे और कपाली निवासी एमडी दिलशाद के रूप में बताई गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेस्टोरेंट में पहुंचे थे चारों, अचानक शुरू हुआ विवाद

इस घटना को लेकर मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डोमिनिक सैमसन, कृष्णा चौबे, एमडी रिजवान और एमडी दिलशाद बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां तीन से चार युवक पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पहले मारपीट हुई और इसके बाद युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से रेस्टोरेंट और आसपास के इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

चारों घायलों का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में घायलों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, फायरिंग की असली वजह क्या थी और विवाद किन लोगों के बीच हुआ, इसका अभी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपियों की तलाश शुरू

फायरिंग की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मॉल और रेस्टोरेंट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

पुलिस फायरिंग की वजह, घटना में शामिल युवकों की पहचान और वारदात में इस्तेमाल हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।मरीन ड्राइव जैसे व्यस्त इलाके में रेस्टोरेंट के पास फायरिंग की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और फायरिंग के पीछे क्या वजह थी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *