close
LIVE UPDATE

CG- डाक्टर के बेटे ने कराया था NEET का पेपर लीक, 50-60 लाख रुपये में हुई थी डील, बिहार में सक्रिय था सॉल्वर गैंग….

CG- Doctor's son had got the NEET paper leaked, the deal was done for Rs 50-60 lakh, solver gang was active in Bihar....

NEET Paper Leak : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ी चौकाने वाली खबर आ रह है। National Testing Agency यानी NTA ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। एजेंसी ने कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी और जांच एजेंसियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। अब ये परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

इस फैसले के बाद देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई है।NTA के मुताबिक परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल सामने आए थे। कई राज्यों से पेपर लीक और सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने की जानकारी मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी। इसी आधार पर एजेंसी ने री-एग्जाम कराने का फैसला लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार में सक्रिय था बड़ा सॉल्वर गैंग

दरअसल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा खुलासा नालंदा से हुआ है। यहां पुलिस ने NEET परीक्षा से पहले एक बड़े सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए 50 से 60 लाख रुपये तक की डील करता था। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड विम्स मेडिकल कॉलेज का MBBS छात्र अवधेश कुमार है।

मामले का खुलासा 3 मई की रात वाहन जांच के दौरान हुआ। पावापुरी थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो-N और ब्रेजा जैसी दो लग्जरी गाड़ियों को रोका, जिनसे कई संदिग्ध दस्तावेज, पहचान पत्र और अन्य सामग्री बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी अवधेश कुमार के मोबाइल फोन की जांच में कई अहम चैट, संपर्क और लेन-देन से जुड़े साक्ष्य मिले, जिसके बाद मुजफ्फरपुर, जमुई और औरंगाबाद समेत कई जिलों में छापेमारी की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह असली उम्मीदवारों की जगह सॉल्वर बैठाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए पहले 1.5 से 2 लाख रुपये एडवांस लिए जाते थे, जबकि पूरी डील 50 से 60 लाख रुपये तक में तय होती थी। इस गिरोह में उज्ज्वल राज उर्फ राजा बाबू और अमन कुमार सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है।

डॉक्टर का बेटा समेत कई आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में सीतामढ़ी के डॉक्टर नरेश कुमार दास का बेटा हर्षराज भी शामिल है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर निवासी मनोज कुमार, गौरव कुमार और सुभाष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान से भी मिले पेपर लीक के संकेत

इधर राजस्थान में भी NEET पेपर लीक को लेकर जांच तेज हो गई है। राजस्थान एसओजी ने देहरादून, सीकर और झुंझुनू में कार्रवाई करते हुए 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा करियर काउंसलर भी शामिल बताया जा रहा है।

जांच एजेंसियों को कई छात्रों के पास हाथ से लिखे प्रश्न मिले, जो वास्तविक परीक्षा के प्रश्नों से मेल खाते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि परीक्षा से दो दिन पहले ही लगभग 600 अंकों के सवाल कुछ छात्रों तक पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि यह प्रश्न बैंक केरल के एक मेडिकल छात्र द्वारा सीकर भेजा गया था।

छात्रों को दोबारा नहीं करना होगा आवेदन

NTA ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। पुराने परीक्षा केंद्र ही बनाए रखे जाएंगे और नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा शुल्क वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। एजेंसी ने कहा है कि जल्द ही नई परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी जारी कर दी जाएगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *