close
LIVE UPDATE

झारखंड-IPS प्रमोशन : 2017 बैच के IPS विनित कुमार को मिला प्रमोशन, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand IPS Promotion: 2017 batch IPS Vinit Kumar gets promotion, state government issues notification

झारखंड सरकार ने 2017 बैच के IPS अधिकारी विनीत कुमार को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (JAG) में पदोन्नति प्रदान की है। वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात होने के कारण उन्हें ‘प्रोफार्मा प्रोन्नति’ दी गई है, जिससे उनकी वरिष्ठता और सेवा लाभ सुरक्षित रहेंगे।
________________________________________

रांची।झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 2017 बैच के IPS अधिकारी विनीत कुमार को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (Junior Administrative Grade) में पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर अधिकारी को पे-मैट्रिक्स के लेवल-12 में प्रोन्नत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPS विनीत कुमार वर्तमान में राज्य से बाहर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इस कारण उन्हें ‘प्रोफार्मा प्रोन्नति’ दी गई है। प्रोफार्मा पदोन्नति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि अधिकारी की सेवा से संबंधित वरिष्ठता, वेतनमान और अन्य लाभ प्रभावित न हों। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन अधिकारियों के लिए लागू की जाती है, जो प्रतिनियुक्ति या अन्य प्रशासनिक कारणों से अपने मूल कैडर में उपलब्ध नहीं होते।

विभागीय अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय सेवा नियमों और प्रचलित प्रशासनिक प्रक्रियाओं के अनुरूप लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पदोन्नति का यह आदेश 2017 बैच के ही IPS अधिकारी हारिश बिन जमां को पूर्व में प्रदान की गई पदोन्नति के आलोक में जारी किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बैच की वरिष्ठता संतुलन बनाए रखना और किसी भी अधिकारी की सेवा स्थिति को प्रभावित होने से बचाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने पदोन्नति के साथ एक महत्वपूर्ण शर्त भी जोड़ी है। अधिसूचना के अनुसार, विनीत कुमार को अपने अगले उपलब्ध स्लॉट में मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (Mid Career Training Programme – Phase III) अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से अधिकारियों को उच्च स्तरीय प्रशासनिक, रणनीतिक और नेतृत्व संबंधी कौशलों से सुसज्जित किया जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम सेवा के मध्य चरण में अधिकारियों के पेशेवर विकास का एक अहम हिस्सा होता है। यह प्रशिक्षण उन्हें बदलते सुरक्षा परिदृश्य, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, तकनीकी उन्नयन और प्रशासनिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *