close
LIVE UPDATE

प्रेमिका से शादी की जिद में शोले का वीरू बन गया प्रेमी, बिजली टावर पर चढकर बोलने लगा… कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा….फिर पुलिस…

In his insistence to marry his girlfriend, the lover became Veeru from Sholay. He climbed the electricity tower and started saying... I will jump, I will leap... then the police...

प्रेमिका से शादी करने की जिद में गढ़वा का असदुल्ला शोले फिल्म का वीरू बन गया। प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस और ग्रामीण घंटों समझाइश में जुटे रहे।
________________________________________
शादी से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jharkhand News । प्रेमिका से शादी करने की डिमांड को लेकर एक आशिक टंकी पर चढ़ गया। रंका थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेम प्रसंग से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। यह घटना खपरो मानपुर गांव की है, जहां युवक के इस कदम से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के मुताबिक खपरो गांव निवासी असदुल्ला अंसारी का मानपुर की एक युवती के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी चल रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रंका थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था, जिसमें दोनों की शादी पर सहमति बनी थी।

हालांकि, इसके बाद युवती के परिजनों ने अचानक उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इस बात से आहत और नाराज होकर असदुल्ला अंसारी ने यह खतरनाक कदम उठाया और गांव के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

स्थिति बिगड़ती देख रंका थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।युवक के पिता खुर्शीद अंसारी ने बताया कि लड़की उनके ही समुदाय की है और दोनों परिवारों के बीच पहले ही सहमति बन चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने अचानक अपना फैसला बदल दिया, जिससे उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान हो गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक को समझाने के लिए पुलिस और ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे थे। घंटों तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।पुलिस ने सावधानी बरतते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रखी। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता युवक की जान बचाना है और उसे किसी भी तरह से सुरक्षित नीचे लाना है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *