close
LIVE UPDATE

JSSC स्पेशल एजुकेटर भर्ती : अभ्यर्थियों को किसी सवाहैल पर है संशय, तो 7 जुलाई तक करें ये काम, आयोग ने दी है इजाजत

JSSC ने स्पेशल एजुकेशन सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

JSSC Answer Key 2025। ‘झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025’ में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट (Response Sheet) और प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

7 जुलाई रात 12 बजे तक दर्ज कराएं आपत्ति

JSSC के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 7 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि (रात 12 बजे) तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।इसके लिए अभ्यर्थियों को JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केवल ऑनलाइन आवेदन ही होंगे स्वीकार

JSSC ने साफ किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएंगी। डाक, ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से दिए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे और उन्हें सीधे निरस्त कर दिया जाएगा।

22 से 25 जून तक हुई थी परीक्षा

विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 22 जून से 25 जून 2026 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3,451 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के माध्यम से झारखंड के सरकारी विद्यालयों में कुल 3,451 विशेष शिक्षा शिक्षकों (Special Educators) की नियुक्ति की जाएगी।
इनमें—
• प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) के शिक्षक
• उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के शिक्षक
के पद शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की का सावधानीपूर्वक मिलान करें। यदि किसी उत्तर को लेकर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रमाणों के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें। साथ ही भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आगामी अपडेट के लिए नियमित रूप से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

⚡ Live Commentary & Updates

July 2, 8:53 am

JSSC Answer Key 2025

July 2, 8:53 am

JSSC Answer Key 2025

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *