close
LIVE UPDATE

Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम जाने की तैयारी तेज, ट्रेनों में 80% सीटें फुल; कई में वेटिंग शुरू

रांची। इसी महीने से सावन की शुरुआत हो रही है। झारखंड का बाबाधाम श्रावणी मेला के लिए पूरी तरह से तैयार है। बाबा बैद्यनाथ धाम में 30 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। झारखंड, बिहार और देश के विभिन्न राज्यों से देवघर पहुंचने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसका असर रेलवे की आरक्षण व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जसीडीह और देवघर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में करीब 80 प्रतिशत सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं, जबकि कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट शुरू हो गई है।

प्रमुख ट्रेनों में तेजी से भर रही सीटें

आरक्षण आंकड़ों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जुलाई के अंतिम सप्ताह से लेकर अगस्त के पहले पखवाड़े तक चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही हैं।

• 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस: 30 जुलाई से 15 अगस्त तक एसी कोचों में केवल 25 से 80 सीटें शेष हैं, जबकि स्लीपर में भी सीटें तेजी से भर रही हैं।
• 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस: 29 जुलाई, 2 अगस्त और 5 अगस्त को थर्ड एसी में वेटिंग शुरू हो चुकी है। अन्य तिथियों पर भी अधिकांश श्रेणियों में 30 या उससे कम सीटें उपलब्ध हैं।
• 18619 इंटरसिटी एक्सप्रेस: 28 जुलाई से 13 अगस्त तक एसी कोच में सिर्फ 5 से 32 सीटें उपलब्ध हैं। स्लीपर श्रेणी में भी सीमित सीटें बची हैं।
• 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस: 30 जुलाई से 4 अगस्त तक सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर श्रेणी में वेटिंग शुरू हो चुकी है।
• 15027 मौर्या एक्सप्रेस: 30 जुलाई से 13 अगस्त तक स्लीपर कोच में सीमित सीटें बची हैं। अगस्त में लगभग सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता काफी कम है।

शुभ संयोग में शुरू होगा सावन

इस वर्ष श्रावण मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सावन की शुरुआत श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग के शुभ संयोग में होगी। इस बार पूरे सावन में चार सोमवार पड़ेंगे, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में बाबा बैद्यनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

रेलवे चला सकता है श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने रांची से भागलपुर तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार यह ट्रेन कुल 29 ट्रिप करेगी और सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। संभावना है कि इसका संचालन 24 या 25 जुलाई से शुरू किया जाएगा। रेलवे जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

श्रावणी मेले के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में देवघर या जसीडीह जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना टिकट बुक करा लें। वेटिंग बढ़ने के कारण अंतिम समय में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *