close
LIVE UPDATE

पाटन में मेगा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिली कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी

Mega legal awareness camp organized in Patan; villagers informed about legal rights and government schemes.

Palamu; झालसा रांची के आदेश संख्या 6064 एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पलामू श्रीराम शर्मा के आदेश संख्या 144/26 तथा डालसा सचिव श्री राकेश रंजन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पलामू द्वारा आज दिनांक 26 जुलाई 2026, दिन रविवार को पाटन प्रखंड में Mega Legal Awareness (Empowerment) Camp का आयोजन किया गया।

whatsapp image 2026 07 26 at 16.55.09
whatsapp image 2026 07 26 at 16.55.09

इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती रोजलीना बारा , सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-सह-न्यायिक दंडाधिकारी, पलामू ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी, पाटन श्री आशीष कुमार , अंचल अधिकारी टीम लिडार आशीष पुरियामन दुबे , PLV सूर्यदेव यादव , PLV प्रमोद कुमार शुक्ला PLV शैलेश कुमार PLV रवींद्र कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

whatsapp image 2026 07 26 at 16.55.09
whatsapp image 2026 07 26 at 16.55.09

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों की कानूनी समस्याओं का समाधान एवं आवश्यक परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा विधिक सेवाओं का लाभ उठाने की अपील के साथ किया गया।
कार्यक्रम में वितरण समग्री न्यायाधीश महोद्य के द्वारा किया गया – साइकिल, खाद बिज विधवा पेंशन सर्वजन पेंशन स्वकृति पत्र बितरन किया गया है

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *