IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंक क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 अगस्त से आवेदन शुरू, बिना इंटरव्यू होगा चयन
IBPS Clerk Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी। 1 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें। जानें परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन का तरीका और जरूरी जानकारी।

IBPS Clerk Recruitment 2026: सरकारी नौकरी में बैंकिंग सेक्टर की नौकरी युवाओं को काफी आकर्षित करती है। सोशल सेक्टर से जुड़े रहने की वजह से यूथ का बैंकिंग जॉब में काफी क्रेज है। बैंकिंग सेक्टर में जाने को इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने Customer Service Associate (CSA)/Clerk Recruitment 2026 (CRP CSA-XVI) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती के लिए 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 तय की गई है। इस भर्ती के माध्यम से वर्ष 2027-28 के लिए भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
IBPS Clerk Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम तिथि
- नोटिफिकेशन जारी जुलाई 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू 1 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
- प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026
- मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं—
• IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
• CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026) आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
• मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
• आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
• पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
• ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
• आवेदन सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
बिना इंटरव्यू होगा चयन
IBPS Clerk भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam):
सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा देनी होगी।
मुख्य परीक्षा (Main Exam):
प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
इंटरव्यू नहीं होगा:
इस भर्ती में किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
अंतिम मेरिट:
मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों, दस्तावेज सत्यापन और पात्रता की जांच के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान
• आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
• सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
• अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करें।
• भर्ती से जुड़ी नई जानकारी के लिए समय-समय पर IBPS की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।









