close
LIVE UPDATE

Ranchi New Train List: झारखंड से 25 नयी ट्रेनें प्रस्तावित, जानिये किन-किन शहरों के लिए चलेगी नई ट्रेनें? इन 25 रूटों पर फोकस

रांची रेल मंडल ने 25 नई ट्रेन सेवाओं का प्रस्ताव तैयार किया है। जानिए किन-किन शहरों के लिए नई एक्सप्रेस, वंदे भारत और मेमू ट्रेनें चलने की संभावना है।

Ranchi New Train List 2026। झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने झारखंड के साथ अन्य राज्यों की कनेक्टविटी को मजबूत करने की तैयारी कर ली है। रेलवे मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ सालों में चरणबद्ध तरीके से ट्रेनें झारखंड से दूसरे राज्यों के लिए खुलेगी।

रांची रेल मंडल ने यात्री मांग और बढ़ते रेल नेटवर्क को देखते हुए करीब 25 नई ट्रेन सेवाओं का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें वंदे भारत, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ही इन ट्रेनों पर अंतिम फैसला होगा, लेकिन जिन रूटों पर सबसे ज्यादा चर्चा है, वे यात्रियों के लिए राहत लेकर आ सकते हैं।

इन शहरों के लिए खुल सकती हैं नई ट्रेनें

दक्षिण भारत के लिए
• रांची–हैदराबाद एक्सप्रेस
• रांची–चेन्नई एक्सप्रेस
• रांची–कोयंबटूर/एर्नाकुलम एक्सप्रेस

महाराष्ट्र और पश्चिम भारत के लिए

• रांची–पुणे सुपरफास्ट
• रांची–मुंबई दूसरी दैनिक सुपरफास्ट
• रांची–नागपुर एक्सप्रेस
• रांची–सूरत एक्सप्रेस

मध्य भारत के लिए

• रांची–भोपाल एक्सप्रेस
• रांची–इंदौर एक्सप्रेस

उत्तर भारत और धार्मिक शहरों के लिए

• रांची–जयपुर एक्सप्रेस
• रांची–अयोध्या–लखनऊ एक्सप्रेस
• रांची–प्रयागराज एक्सप्रेस
• रांची–वाराणसी इंटरसिटी
• रांची–गुवाहाटी एक्सप्रेस

वंदे भारत ट्रेनें भी प्रस्तावित

रांची से वंदे भारत नेटवर्क के विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित रूट हैं—
• रांची–भुवनेश्वर वंदे भारत
• रांची–पटना दूसरी वंदे भारत
• रांची–टाटानगर वंदे भारत

रांची–वाराणसी वंदे भारत को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के बाद इन नए रूटों पर संभावना बढ़ी है।

स्थानीय यात्रियों के लिए मेमू सेवाएं

रांची रेल मंडल लोकल नेटवर्क को मजबूत करने की भी तैयारी में है। इन रूटों पर नई या अतिरिक्त मेमू ट्रेनें प्रस्तावित हैं—
• रांची–लोहरदगा (अतिरिक्त/पांचवीं मेमू)
• रांची–टोरी मेमू
• हटिया–बरकाकाना मेमू
• रांची–बोकारो–धनबाद मेमू

अन्य संभावित एक्सप्रेस ट्रेनें

• रांची–देवघर एक्सप्रेस
• रांची–दुमका एक्सप्रेस
• रांची–राउरकेला इंटरसिटी
• रांची–बिलासपुर एक्सप्रेस

अभी करना होगा इंतजार

रेलवे ने ट्रेन कनेक्टविटी बढ़ाने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्लानिंग की है। अगले तीन-चार सालों में नयी ट्रेन झारखंड को मिल सकती है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सभी रेल मंडलों से आवश्यतानुरूप प्रस्ताव मांगे गये हैं। मांग के अनुरूप प्रस्ताव भेज दिया गया है। फिलहाल यह रांची रेल मंडल के प्रस्तावित रूट हैं, जिन पर रेलवे बोर्ड और दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय स्तर पर विचार किया जाना है। मंजूरी मिलने के बाद ही नई ट्रेनों की अंतिम सूची और संचालन की तारीख घोषित होगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *