झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा: JPSC-JSSC विवाद पर सत्ता-विपक्ष में तीखी नोकझोंक, सुदिव्य सोनू ने पूछा, बाबूलाल मरांडी बताएं इनके रिश्तेदार कैसे नौकरी कर रहे हैं?

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन JPSC-JSSC भर्ती अनियमितता का मुद्दा जमकर बवाल हुआ। प्रश्नकाल शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की CBI जांच और अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग की। बाबूलाल ने 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने की भी मांग उठाई। दूसरी ओर, रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भर्ती अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन अनशन जारी है, जहां एक छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
JPSC और JSSC परीक्षाओं की नौकरी बेचे जाने के विरोध में लगातार दूसरे दिन आज विधानसभा के बाहर विधायकों के साथ प्रदर्शन किया।
ये खबर भी पढ़ें…झामुमो कांग्रेस की सरकार जब तक सीबीआई जांच का आदेश नहीं देगी, तब तक हम सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे।
झारखंड के छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से… pic.twitter.com/RogqiAIL6t
ये खबर भी पढ़ें…— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 7, 2026
‘JPSC रेट चार्ट’ पहनकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक
इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक अपने शरीर पर ‘JPSC रेट चार्ट’ लिखे चोले पहनकर विधानसभा पहुंचे। इन पर विभिन्न प्रशासनिक पदों के कथित रेट लिखे गए थे। हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे और पूरे मामले की CBI जांच की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक वेल में पहुंच गए और लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहे।
मरांडी बोले- सभी JPSC परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में कहा कि अब तक हुई लगभग सभी JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों में अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। मरांडी ने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की CBI से जांच कराई जाए और यह जांच अदालत की निगरानी में हो। साथ ही उन्होंने 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग भी रखी।
हेमंत सरकार में पिछले दिनों जितनी भी प्रतियोगी परीक्षाएं हुई हैं, लगभग हर परीक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं चाहे सहायक आचार्य, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही, PGT हो या JPSC की 11वीं, 13वीं और अब 14वीं परीक्षा।
आज छात्र-नौजवान बारिश में सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी आवाज सुननी… pic.twitter.com/mgXSwWVB8S
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 7, 2026
सरकार बोली- चर्चा का मिलेगा अवसर
संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस विषय पर चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा।
कांग्रेस ने कहा- छात्रों के साथ है सरकार
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा अनियमितता के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और CID जांच पहले से जारी है। हालांकि उन्होंने CBI जांच की मांग का विरोध करते हुए कहा कि CBI अब एक “राजनीतिक एजेंसी” बन चुकी है।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पलटवार
हंगामे के बीच मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी पहले यह बताएं कि पहली और दूसरी JPSC परीक्षाओं में क्या हुआ था और उनके रिश्तेदारों को किस तरह नौकरी मिली।
हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित
JPSC-JSSC मुद्दे पर लगातार नारेबाजी और हंगामे के कारण विपक्षी विधायक वेल में डटे रहे। स्पीकर ने कई बार विधायकों से अपनी सीटों पर लौटने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहने पर विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।












