close
LIVE UPDATE

शिक्षिका को शादी का शौक पड़ा महंगा : “पहले तेरा ट्रांसफर करा दूं, फिर करूंगा शादी” जीवनसाथी ऐप पर मिले ‘दूल्हे’ ने कर दिया खेला

ट्रांसफर कराने का झांसा देकर ऐंठे 5.90 लाख रुपए, खुद को जल संसाधन विभाग का कर्मचारी बताने वाला आरोपी फरार,दुर्ग में जीवनसाथी ऐप के जरिए विधवा शिक्षिका से 5.90 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शादी और ट्रांसफर का झांसा देकर आरोपी फरार हो गया, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Teacher News : शिक्षिका को शादी का शौक महंगा पड़ गया। मेट्रोमोनियल साइट के जरिये शिक्षिका का दुल्हा ढूंढने का सपना चकनाचूर हो गया। दुल्हे के नाम पर शिक्षिका का पाला ऐसे ठग से पड़ गया, जिसने शादी के बहाने से लाखों रुपये शिक्षिका से ठग लिये। खुद को सरकारी कर्मचारी बताने वाला शातिर ना तो नौकरी में था और ना ही उसकी कोई हैसियत थी। भावी दुल्हा की पोल खुलने के बाद अब शिक्षिका ने थाने में FIR दर्ज करायी है। मामला दुर्ग जिले का है।

जहां, ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर जीवनसाथी तलाशना एक विधवा शिक्षिका को भारी पड़ गया। शादी का झांसा देकर एक युवक ने न केवल उसका भरोसा जीता, बल्कि मनचाही जगह ट्रांसफर कराने का लालच देकर उससे करीब 6 लाख रुपए भी ठग लिए। मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले में दर्ज शिकायत के बाद भिलाई सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता एक विधवा शिक्षिका है, जिसकी पहचान जीवनसाथी ऐप के माध्यम से अर्जुन कसेर नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को जल संसाधन विभाग में क्लर्क बताते हुए महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का प्रस्ताव रखा।

शादी की बातों के बीच बुना ठगी का जाल

पुलिस के अनुसार, बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शिक्षिका को भरोसे में लेते हुए कहा कि उसकी विभागीय और राजनीतिक स्तर पर अच्छी पकड़ है तथा वह उसका ट्रांसफर मनचाहे स्थान पर करा सकता है। शिक्षिका को कर्मचारी ने झांसा दिया कि उसकी पोस्टिंग रायपुर में है। वो दुर्ग से पहले उसका ट्रांसफर रायपुर करा लेगा और फिर शादी कर लेगा।

आरोपी ने इसी बहाने अलग-अलग किश्तों में पैसे मांगने शुरू कर दिए।शिक्षिका आरोपी की बातों में आ गई और उसने बैंक से पर्सनल लोन लेकर भी रकम की व्यवस्था की। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में आरोपी को करीब 5.90 लाख रुपए नकद दिए थे।

ट्रांसफर भी नहीं हुआ, शादी भी नहीं

रकम लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। न तो शिक्षिका का ट्रांसफर हुआ और न ही शादी की बात आगे बढ़ी। जब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की।जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी अर्जुन कसेर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया, मैट्रिमोनियल वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और पहचान की पुष्टि जरूर करें।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *