close
LIVE UPDATE

रसोई गैस हो गया महंगा : महंगाई का लगा एक और तगड़ा झटका, जानिये कितनी बढ़ गयी रसोई गैस की कीमत, जानिये आपके शहर का रेट

Cooking gas gets costlier: Another severe blow from inflation—find out how much the price has risen and check the rate in your city.

Lpg cylinder price hike: महंगाई की मार झेल रही जनता को फिर से बड़ा झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है। इस बार  LPG की कीमत में प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो आज यानि सात जून से लागू हो गयी है। तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है।

आपको बता दें कि रसोई गैस के दाम में की गई ये बढ़ोतरी पूरे देश में लागू होगी।7 जून से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले हुई कीमतों की बढ़ोत्तरी की बात करें तो 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जब वेस्ट एशिया में संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट आई थी और इंटरनेशनल फ्यूल की कीमतें बढ़ गई थीं। सरकार ने एक मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था।

image 2026 06 07 083342767
image 2026 06 07 083342767

कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए और पांच किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद एक जून को कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपए महंगा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले 1 जून को ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई।

इतना ही नहीं छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया था। दिल्ली में ये छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये की नई दर पर मिलता है। हालांकि ये बढ़ोत्तरी अंतिम नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही रसोई गैस में और भी बढोत्तरी देखने को मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *